T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के मार्क वुड ने अपनी रफ्तार से सनसनी मचा दी है। वह लगातार 150+ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कर रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्पेल में सबसे तेज गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उनकी औसत स्पीड 149.02 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। वुड ने इस विश्व कप में 10 में से 9 सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा एक सबसे तेज गेंद एनरिक नॉर्खिया ने फेंकी है।
वुड ने इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच में 154.74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की। इस गेंद का सामना ग्लेन फिलिप्स ने किया। उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई। यह अभी तक इस टूर्नामेंट की सबसे तेज गेंद है। उन्होंने इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच में 154.48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दो गेंद फेंकी। इसी मैच में उन्होंने 154.07 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की।
आयरलैंड के खिलाफ 152 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तीन गेंद
वुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 153.31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दो गेंद की। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 152.90, 152.87 और 152.15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में एक गेंद 152.15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी इस गेंद पर बीट हो गए थे।
वुड के करीब केवल नॉर्खिया ही पहुंच पाए
बता दें कि पाकिस्तान के हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी के अलावा ऑसट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, बांग्लादेश के तास्कीन अहमद और न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन ऐसे गेंदबाज हैं. जो काफी तेज गेंद कर सकते हैं। लेकिव वुड के करीब केवल नॉर्खिया ही पहुंच पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होने 154.31 किलोमीटर प्रति घंटे से गेंद की थी।