बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पर तंज कसने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम न लेते हुए इशारों-इशारों में उनपर निशाना साधा है। सौरव ने 13 अप्रैल को एक बयान में कहा था कि धोनी अब टी-20 फॉर्मेट के अच्छे खिलाड़ी नहीं रहे। ‘दादा’ का यह बयान शायद सुशांत को पसंद नहीं आया और उन्होंने शनिवार को महेंद्र धोनी द्वारा खेली गई पारी के बाद उनके समर्थन में ट्वीट किए। धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया था। धोनी ने इस मैच में फिनिशर का रोल निभाते हुए अंतिम गेंद पर चौका जड़कर पुणे को जीत दिलाई थी। बता दें कि अब तक धोनी का आईपीएल 10 में प्रदर्शन बेहद लचर रहा है। उनकी टीम ने आईपीएल के तीन मैच खेले हैं। इसमें धोनी ने क्रमश: नाबाद 12, फिर पांच और 11 रन ही बनाए हैं।

लेकिन शनिवार को खेली गई पारी के बाद सुशांत सिंह इशारों-इशारों में सौरव पर जमकर बरसे। उन्होंने ट्विट में लिखा, Dhoni is not a….क्या कहा आपने? मुझे आश्चर्य है कि अब एक्सपर्ट्स कहां हैं। माही मुझे तुम पर गर्व है। इससे पहले 15 अप्रैल को भी सुशांत ने उनके समर्थन में ट्विट कर लिखा था, जिसमें कहा गया था, तथ्य यह है कि धोनी की इतनी कठोरता से जांच की जाती है, जो उनकी क्लास और स्टैंडर्ड को दिखाता है। यह वक्त की बात है और उम्मीद है कि उनका बल्ला जल्द ही जवाब देगा।

बता दें कि धोनी ने मैच में 34 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली थी। उन्होंने सिद्धार्थ कौल की पारी की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर टीम का स्कोर चार विकेट पर 179 रन तक पहुंचाकर उसे जीत दिलाई थी। धोनी ने मनोज तिवारी (आठ गेंद में नाबाद 17) के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 3.5 ओवर में 58 रन की अटूट साझेदारी करके टीम की जीत सुनिश्चित की थी। पुणे को इससे पहले सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने तूफानी शुरूआत दिलाई थी, जिन्होंने 41 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों से 59 रन बनाए थे। हैदराबाद की ओर से लेग स्पिनर राशिद खान ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया लेकिन अन्य गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे। कौल ने तीन ओवर में 45 जबकि मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 42 रन लुटाए थे।

सुशांत के ट्वीट:

https://twitter.com/itsSSR/status/855816550409846784

https://twitter.com/itsSSR/status/853234700457918466

यहां देखें महेंद्र सिंह धोनी की शानदार पारी: