IPL 2022 SRH vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 54वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 67 रनों से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 193 रनों का लक्ष्य के जवाब में 19.2 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ आरसीबी के 12 मैचों में 14 अंक हो गए हैं। वह चौथे पायदान पर है। हैदराबाद की टीम 11 में से 5 मैच जीतकर छठे नंबर पर है।

हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतक जड़ा। बैंगलोर की तरह हैदराबाद को भी पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। केन विलियमसन बगैर गेंद खेले रन आउट हो कर पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया। 9वें ओवर में एडेन मार्करम को वनिंदु हसरंगा ने आउट किया। 13 वें ओवर में उन्होंने निकोलस पूरन को आउट किया। उन्होंने 15 वें ओवर में जगदिश सुचित को आउट किया। 16वें ओवर में राहुल त्रिपाठी और कार्तिक त्यागी को जोश हेजलवुड ने आउट किया। 17वें ओवर में शशांक सिंह और उमरान मलिक को हसरंगा ने आउट किया। बैंगलोर के लिए हसरंगा ने 5 विकेट झटके।आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार को हर्षल पटेल ने आउट किया।

IPL SRH vs RCB: गेंद दर गेंद स्कोर जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बैंगलोर के लिए फाफ डुप्लेसिस 73 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ 8 गेंदों पर 30 रन बनाए। टीम की शुरुआत काफी खराब रही। विराट कोहली मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। जगदिश सुचित ने उनका विकेट लिया। इसके बाद फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटिदार ने टीम को संभाला दोनों के बीच 105 रनों की साझेदारी हुई। इसे सुचित ने 13वें ओवर में पाटिदार को आउट करके तोड़ा। 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा। बैंगलोर की टीम में कोई बदलाव नहीं। हैदराबाद की टीम में दो बदलाव हुआ है। सीन एबट और श्रेयस गोपाल की जगह फजलहक फारूकी और जगदीश सुचित को मौका मिला।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Sunrisers Hyderabad 
125 (19.2)

vs

Royal Challengers Bangalore  
192/3 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 54 )
Royal Challengers Bangalore beat Sunrisers Hyderabad by 67 runs

Live Updates

IPL 2022, RCB vs SRH: हैदराबाद को 67 रनों से हराकर बैंगलोर ने पिछले हार का बदला लिया। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच आरसीबी 68 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।

19:27 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद को बैंगलोर ने 67 रनों से हराया

हैदराबाद को बैंगलोर ने 67 रनों से हराया। हर्षल पटेल ने भुवनेश्वर कुमार को आउट किया। उन्होंने 8 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 125 रनों पर ऑल आउट।

19:22 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद का स्कोर 19 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन

19 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 19 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन। जीत के लिए 1 ओवर में 69 रनों की जरूरत। भुवनेश्वर कुमार 8 और फजहलक फारूकी 2 रन बनाकर क्रीज पर।

19:12 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद को लगा 9वां झटका

हैदराबाद को लगा 9वां झटका। उमराम मलिक को वनिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने डक स्कोर किया। टीम का स्कोर 17 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 3 ओवर में 79 रनों की जरूरत।

19:08 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद को लगा आठवां झटका

हैदराबाद को लगा आठवां झटका। शशांक सिंह 8 रन बनाकर आउट हुए। वनिंदु हसरंगा ने उनका विकेट लिया। टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 21 गेंद पर 79 रनों की जरूरत। उमरान मलिक और भुवनेश्वर कुमार 0 रन बनाकर क्रीज पर।

19:04 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद को लगा सातवां झटका

हैदराबाद को लगा सातवां झटका। कार्तिक त्यागी 0 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उनका विकेट लिया। टीम का स्कोर 16 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 24 गेंद पर 79 रनों की जरूरत। शशांक सिंह 8 और भुवनेश्वर कुमार 0 रन बनाकर क्रीज पर।

19:00 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद को लगा छठा झटका

हैदराबाद को लगा छठा झटका। राहुल त्रिपाठी 58 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उनका विकेट लिया। टीम का स्कोर 15.4 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 26 गेंद पर 79 रनों की जरूरत।

18:52 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद को लगा पांचवां झटका

हैदराबाद को लगा पांचवां झटका। जगदिश सुचित 2 रन बनाकर आउट हुए। वनिंदु हसरंगा ने उनका विकेट लिया। टीम का स्कोर 14.2 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन। जीत के लिए 34 गेंद पर 89 रनों की जरूरत।

18:43 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद को लगा चौथा झटका

हैदराबाद को लगा चौथा झटका। निकोलस पूरन आउट। उन्होंने 19 रन बनाए। वनिंदु हसरंगा ने उनका विकेट लिया। टीम का स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट पर 93 रन। जीत के लिए 7 ओवर में 100 रनों की जरूरत। हसरंगा ने 4 रन दिया और 1 विकेट लिया।

18:39 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद जीत के लिए 8 ओवर में 104 रनों की जरूरत

हैदराबाद का स्कोर 12 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन। जीत के लिए 8 ओवर में 104 रनों की जरूरत। निकोलस पूरन 19 और राहुल त्रिपाठी 46 रन बनाकर क्रीज। हर्षल पटेल के ओवर में 13 रन बने।

18:28 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन

हैदराबाद का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन। जीत के लिए 10 ओवर में 124 रनों की जरूरत। निकोलस पूरन 6 और राहुल त्रिपाठी 40 रन बनाकर क्रीज। शाहबाज अहमद ने 12 रन दिए।

18:19 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

हैदराबाद को लगा तीसरा झटका। एडेन मार्करम को 21 रन पर वनिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 8.2 ओवर में 3 विकेट पर 51 रन। जीत के लिए 70 गेंदों पर 142 रनों की जरूरत। राहुल त्रिपाठी 30 रन बनाकर क्रीज पर।

18:02 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन

हैदराबाद का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन। एडेन मार्करम 14 और राहुल त्रिपाठी 14 रन बनाकर क्रीज पर। शाहबाज अहमद के ओवक में 8 रन बने।

17:55 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद का स्कोर 3 ओवर में 2 विकेट पर 15 रन

हैदराबाद का स्कोर 3 ओवर में 2 विकेट पर 15 रन। एडेन मार्करम 12 और राहुल त्रिपाठी 3 रन बनाकर क्रीज पर। ग्लेन मैक्सवेल के ओवक में 12 रन बने।

17:44 (IST) 8 May 2022
हैदराबाद की भी खराब शुरुआत

बैंगलोर की तरह हैदराबाद को भी पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। केन विलियमसन रन आउट हो गए। वह एक गेंद का भी सामना नहीं कर पाए। ग्लेन मैक्सवेल ने इसी ओवर में अभिषेक त्रिपाठी भी डक पर आउट हो गए। टीम का स्कोर 1 ओवर में 2 विकेट पर 1 रन।

17:24 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाए

बैंगलोर ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाए। हैदराबाद को 193 रनों का टारगेट दिया। दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ 8 गेंदों पर 30 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस 73 रन बनाकर नाबाद रहे।

17:16 (IST) 8 May 2022
ग्लेन मैक्सवेल आउट हुए

कार्तिक त्यागी ने ग्लेन मैक्सवेल को 33 रन पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 19 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन। फाफ डुप्लेसिस 70 और दिनेश कार्तिक 8 रन बनाकर क्रीज पर।

17:11 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन

बैंगलोर का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन। ग्लेन मैक्सवेल 31 और फाफ डुप्लेसिस 70 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 11 रन बने।

16:53 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर का स्कोर 16 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन

बैंगलोर का स्कोर 16 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन। ग्लेन मैक्सवेल 23 और फाफ डुप्लेसिस 59 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 12 रन बने।

16:32 (IST) 8 May 2022
रजत पाटिदार आउट हुए

फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटिदार के बीच 105 रनों की साझेदारी को जगदिश सुचित ने 13वें ओवर में तोड़ा। पाटिदार ने 48 रन बनाए। बैंगलोर का दूसरा विकेट गिरा।

16:29 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 105 रन

बैंगलोर का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 105 रन। फाफ डुप्लेसिस 52 और रजत पाटिदार 48 रन बनाकर क्रीज पर। कार्तिक त्यागी के ओवर में 7 रन बने।

16:19 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 93 रन

बैंगलोर का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 93 रन। फाफ डुप्लेसिस 45 और रजत पाटिदार 44 रन बनाकर क्रीज पर। फजलहक फारूखी के ओवर में 8 रन बने।

16:09 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर का स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन

बैंगलोर का स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन। फाफ डुप्लेसिस 36 और रजत पाटिदार 37 रन बनाकर क्रीज पर। उमरान मलिक के ओवर में 20 रन बने।

16:04 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन

बैंगलोर का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन। फाफ डुप्लेसिस 21 और रजत पाटिदार 32 रन बनाकर क्रीज पर। जगदिश सुचित के ओवर में 10 रन दिए।

15:52 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर का स्कोर 1 विकेट पर 29 रन

बैंगलोर का स्कोर 1 विकेट पर 29 रन। फाफ डुप्लेसिस 9 और रजत पाटिदार 18 रन बनाकर क्रीज पर। फजलहक फारूखी के ओवर में 6 रन दिए।

15:39 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 4 रन

बैंगलोर का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 4 रन। फफ डुप्लेसिस 1 और रजत पाटिदार 2 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने दो रन दिए।

15:32 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर को मैच के पहली गेंद पर ही लगा पहला झटका

बैंगलोर को मैच के पहली गेंद पर ही लगा पहला झटका। विराट कोहली एक फिर गोल्डन डक पर आउट। जगदिश सुचित ने उन्हें आउट किया। फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटिदार क्रीज पर।

15:09 (IST) 8 May 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

15:08 (IST) 8 May 2022
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक

15:07 (IST) 8 May 2022
बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में कोई बदलाव नहीं। हैदराबाद की टीम में दो बदलाव हुआ है। सीन एबट और श्रेयस गोपाल की जगह जगदीश सुचित को मौका मिला।

IPL 2022, RCB vs SRH: हैदराबाद को अपने पिछले मैच में 21 रनों से दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, डेविड वार्नर और रोवमैन पॉवेल ने क्रमशः नाबाद 92 और 67 रन की पारी की मदद से दिल्ली ने 207-3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद 20 ओवरों में निकोलस पूरन के 62 और एडेन मार्करम के 42 की 186-8 का स्कोर बना पाई।

आरसीबी ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने महिपाल लोमरोर के 42 और दिनेश कार्तिक के 26 की मदद से 173-8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सीएसके के लिए, रुतुराज गायकवाड़ ने 28 और डेवोन कोवे ने 56 रन बनाए, जबकि मोइन अली ने 34 रन बनाए। हालांकि, सीएसके केवल 160-8 तक पहुंच सकी और 13 रन से मैच हार गई।