IPL 2022 SRH vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हरा दिया। बेब्रोन स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीता और कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए। हैदराबाद ने 176 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद की यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं कोलकाता की लगातार दूसरी हार है।

हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने अर्धशतक जड़ा। टीम की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। टीम को दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा को आउट करके पैट कमिंस पहला झटका दे दिया। केन विलियमसन को आउट करके हैदराबाद को आंद्रे रसेल ने छठे ओवर में दूसरा झटका दिया। 15वें ओवर में तीसरा झटका लगा। राहुल त्रिपाठी को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। एडेन मार्करम 68 और निकोलस पूरन 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता की तरफ से नितिश राणा ने अर्धशतक जड़ा। आंद्रे रसेल ने 49 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लग गया। मार्को येनसेन ने आरोन फिंच को पवेलियन भेज दिया। टीम को दूसरा झटका 5वें ओवर में वेंकटेश अय्यर को आउट करके नटराजन ने दिया। इसी ओवर में उन्होंने सुनील नरेन को पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर में श्रेयस अय्यर को उमरान मलिक ने आउट करके चौथा झटका दिया।

IPL 2022 SRH vs KKR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता को पांचवा झटका 13वें ओवर में उमरान मलिक ने शेल्डन जैक्सन को आउट करके दिया। छठा झटका टीम को नटराजन ने नितिश राणा को आउट करके दिया। 19 वें ओवर में पैट कमिंस को आउट करके भुवनेश्वर कुमार ने कोलकाता को 7वां झटका दिया। 20 वें ओवर में जगदीश सुचित ने अमन खान को आउट करके टीम के 8वां झटका दिया। हैदराबाद की टीम में एक बदलाव हुआ। वाशिंगटन सुंदर की जगह जगदीश सुचित को मौका मिला। वहीं कोलकाता में तीन बदलाव हुए। अजिंक्य रहाणे की जगह शेल्डन जैक्सन और रसिख सलाम की जगह अमन खान को मौका मिला। सैम बिलिंग्स की जगह आरोन फिंच को खिलाया गया।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Sunrisers Hyderabad 
176/3 (17.5)

vs

Kolkata Knight Riders  
175/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 25 )
Sunrisers Hyderabad beat Kolkata Knight Riders by 7 wickets

Live Updates

IPL 2022, SRH vs KKR : हैदराबाद ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

23:11 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया है। टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। एडेन मार्करम ने पैट कमिंस के ओवर में तीन गेंदों पर 16 रन जड़कर टीम को जीत दिला दी। टीम की लगातार तीसरी जीत है।

23:06 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद जीत के लिए 3 ओवर में 18 रनों की जरूरत

एडेन मार्करम ने अर्धशतक जड़ा। हैदराबाद का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 157 रन। जीत के लिए 3 ओवर में 18 रनों की जरूरत।

22:59 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 5 ओवर में 36 रनों की जरूरत

15 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 140 रन। निकोलस पूरन और एडेन मार्करम क्रीज पर। जीत के लिए 5 ओवर में 36 रनों की जरूरत।

22:54 (IST) 15 Apr 2022
राहुल त्रिपाठी को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा

राहुल त्रिपाठी को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 71 रन बनाए। हैदराबाद का स्कोर 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन।

22:47 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद की जीत के लिए 7 ओवर में 63 रनों की जरूरत

13 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 113 रन। । जीत के लिए 7 ओवर में 63 रनों की जरूरत।एडेन मार्करम 22 और राहुल त्रिपाठी 64 रन बनाकर क्रीज पर।

22:33 (IST) 15 Apr 2022
राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक

10 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 95 रन। राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक। जीत के लिए 10 ओवर में 81 रनों की जरूरत।

22:23 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 12 ओवर में 99 रनों की जरूरत

वरुण चक्रवर्ती के ओवर में 18 रन बने। हैदराबाद का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन। राहुल त्रिपाठी 46 और एडेन मार्करम 4 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 12 ओवर में 99 रनों की जरूरत।

22:14 (IST) 15 Apr 2022
पावरप्ले में हैदराबाद ने 2 विकेट गंवाए और 46 रन बनाए

पावरप्ले में हैदराबाद ने 2 विकेट गंवाए और 46 रन बनाए। जीत के लिए 14 ओवर में 130 रनों की जरूरत। क्रीज पर राहुल त्रिपाठी 18 और एडेन मार्करम 2 रन बनाकर क्रीज पर

22:11 (IST) 15 Apr 2022
केन विलियमसन आउट

आंद्रे रसेल ने केन विलियमसन को आउट करके हैदराबाद को छठे ओवर में दूसरा झटका दिया। उन्होंने 17 रन बनाए। नए बल्लेबाज के तौर पर एडेन मार्करम आए हैं।

22:07 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 15 ओवर में 141 रनों की जरूरत

5 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 35 रन। उमेश यादव के ओवर में 8 रन बने। केन विलियमसन 13 और राहुल त्रिपाठी 12 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 15 ओवर में 141 रनों की जरूरत।

22:02 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 27 रन

चार ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 27 रन। पैट कमिंस के ओवर में 12 रन बने। केन विलियमसन 7 और राहुल त्रिपाठी 11 रन बनाकर क्रीज पर।

21:48 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद की खराब शुरुआत

हैदराबाद की खराब शुरुआत। पैट कमिंस ने दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा को 3 रन पर पवेलियन भेज दिया। टीम का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। केन विलियमसन और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर

21:45 (IST) 15 Apr 2022
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

हैदराबाद के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा के साथ केन विलियमसन आई। उमेश यादव ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 3 रन बने।

21:25 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता ने हैदराबाद को 176 रनों का लक्ष्य

20वें ओवर की पहली गेंद पर जगदीश सुचित ने अमन खान को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 5 रन बनाए। ओवर में 17 रन बने। कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए। हैदराबाद को 176 रनों का लक्ष्य दिया। रसेल 49 और उमेश यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:14 (IST) 15 Apr 2022
पैट कमिंस आउट हुए

भुवनेश्वर कुमार ने पैट कमिंस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। कोलकाता का स्कोर 18.3 ओवर में 153 रन 7 विकेट पर।

21:07 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता को छठा झटका

टी नटराजन ने नितिश राणा को आउट करके कोलकाता को छठा झटका दिया। उन्होंने 54 रन बनाए। कोलकाता का स्कोर 17.2 ओवर में 142 रन 6 विकेट के नुकसान पर।

21:04 (IST) 15 Apr 2022
रसेल और राणा क्रीज पर

17 ओवर का खेल समाप्त। कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 138 रन। आंद्रे रसेल 26 रन और नितिश राणा 50 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 17 रन आए।

20:56 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 122 रन

16 ओवर का खेल समाप्त। कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 122 रन। आंद्रे रसेल 12 ओर नितिश राणा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उमरान मलिक ने इस ओवर में केवल 2 रन दिए।

20:41 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता को 5वां झटका

शेल्डन जैक्सन को आउट करके उमरान मलिक ने कोलकाता को 5वां झटका दिया। उन्होंने 7 रन बनाए। 13 ओवर का खेल समाप्त कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 103 रन। नितिश राणा 43 रन बनाकर क्रीज पर।

20:34 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 88 रन

12 ओवर का खेल समाप्त। कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 88 रन। नितिश राणा 34 और शेल्डन जैक्सन 1 रन बनाकर क्रीज पर। नटराजन के ओवर में 13 रन आए।

20:24 (IST) 15 Apr 2022
उमरान मलिक ने कोलकाता को चौथा झटका दिया

उमरान मलिक ने कोलकाता को चौथा झटका दिया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10 ओवर का खेल समाप्त। कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर रन। नितिश राणा 17 रन बनाकर क्रीज पर। उमरान मलिक के ओवर में 3 रन बने।

20:12 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 57 रन

आठ ओवर का खेल समाप्त। कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 57 रन। श्रेयस अय्यर 22 और नितिश राणा 11 रन बनाकर क्रीज पर। शशांक सिंह के ओवर में 10 रन बने।

20:02 (IST) 15 Apr 2022
IPL 2022 SRH vs KKR: पावरप्ले समाप्त

पावरप्ले समाप्त। कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 38 रन। श्रेयस अय्यर 16 और नितिश राणा 0 रन बनाकर क्रीज पर।

19:55 (IST) 15 Apr 2022
नरेन भी आउट

नटराजन ने इसी ओवर में सुनील नरेन को भी पवेलियन भेज दिया। उन्होंने आते ही छक्का जड़ा और अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए। 4.3 ओवर में कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 31 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर नितिश राणा आए हैं।

19:52 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता को दूसरा झटका

कोलकाता को दूसरा झटका टी.नटराजन ने दिया। वेंकटेश अय्यर को उन्होंने 6 रन पर बोल्ड कर दिया। कोलकाता का स्कोर 4.1 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर सुनील नरेन आए हैं।

19:51 (IST) 15 Apr 2022
IPL 2022 SRH vs KKR: कोलकाता की धीमी बल्लेबाजी

चार ओवर का खेल समाप्त। कोलकाता का स्कोर 1 विकेट पर 25 रन। वेंकटेश अय्यर 6 और श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर क्रीज पर।

19:44 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर में मार्को येनसेन ने आरोन फिंच को पवेलियन भेजकर कोलकाता को पहला झटका दिया। उन्होंने 7 रन बनाए। ओवर में 3 रन बने। वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

19:39 (IST) 15 Apr 2022
कोलकाता का स्कोर एक ओवर में बगैर किसी विकेट के 9 रन

एक ओवर की समाप्ती के बाद कोलकाता का स्कोर एक ओवर में बगैर किसी विकेट के 9 रन। फिंच ने भुवनेश्वर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा।

19:31 (IST) 15 Apr 2022
IPL 2022 SRH vs KKR: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता की तरफ ओपनिंग करने आरोन फिंच और वेंकटेश अय्यर आए हैं। हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की।

19:11 (IST) 15 Apr 2022
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

IPL 2022, SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे ज्यादा परेशानी बल्लेबाजी में हो रही है क्योंकि टीम पहले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए विफल रही। लेकिन टीम ने इस समस्या का निदान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विलियमसन की बदौलत किया जिन्होंने पिछले दो मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। अभिषेक ने पिछले दो मैचों में 75 और 42 रन की मैच विजयी पारियां खेलीं जबकि विलियमसन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 और 57 रन बनाये। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ राहुल त्रिपाठी अच्छा खेल रहे थे लेकिन उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ‘रिटायर्ड हर्ट’ होना पड़ा और उनकी उपलब्धता भी टीम के लिये अहम होगी। गेंदबाजी में मार्को येनसेन ने पिछले दो मैचों में एक एक विकेट चटकाये जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार ने भी अहम विकेट चटकाकर योगदान दिया।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिल्ली के डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ वाले मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने टिक नहीं सकी जिसके आगे उनका मजबूत गेंदबाजी आक्रमण भी धारहीन दिखा। उमेश यादव को इस सत्र में पहली बार खराब दिन का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने एक विकेट के लिये 48 रन गंवाये। ऐसा ही पैट कमिंस के साथ हुआ और इस आस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने चार ओवर में 51 रन लुटा दिये। वरूण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने अपने स्पैल में क्रमश: 44 और 16 रन दिये। पिछले मैच में अय्यर ने रन जुटाने की जिम्मेदारी उठाते हुए 54 रन बनाये। लेकिन सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की खराब फॉर्म केकेआर के लिये चिंता का विषय है।