IPL 2022 SRH vs GT Live Streaming in Hindi: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से आईपीएल 2022 के 21वें मैच में हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। हैदराबाद को 163 रनों का टारगेट दिया। कप्तान केन विलियमसन की फिफ्टी की मदद से टीम ने 19.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। लगातार तीन जीत के बाद हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम का टूर्नामेंट में यह पहली हार है।

हैदराबाद की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में बैगर विकेट 42 रन बने। 9वें ओवर में टीम को पहला झटका लगा। राशिद खान ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में चोटिल होने के बाद राहुल त्रिपाठी रिटायर्ड हर्ट हो गए। केन विलियमसन ने अर्धशतक लगाया और 17वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा। एडेन मार्कराम 12 और निकोलस पूरन 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने शुभमन गिल को तीसरे ओवर में आउट करके दिया। छठे ओवर में सांई सुदर्शन को आउट करके नटराजन ने दूसरा झटका दिया। आठवें ओवर में उमरान मलिक ने मैथ्यू वेड को आउट करके तीसरा झटका दिया। 13वें ओवर में 100 रन पूरा हुआ। गुजरात को चौथा झटका 14वें ओवर में मार्को येनसेन ने डेविड मिलर को आउट करके दिया। भुवनेश्वर कुमार ने अभिनव मनोहर को 19 वें ओवर में आउट करके 5वां झटका दिया। 20 ओवर में राहुल तेवतिया रन आउट और राशिद खान बोल्ड हुए। हार्दिक पांड्या 42 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Sunrisers Hyderabad 
168/2 (19.1)

vs

Gujarat Titans  
162/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 21 )
Sunrisers Hyderabad beat Gujarat Titans by 8 wickets

Live Updates

IPL 2022, SRH vs GT: हैदराबाद ने गुजरात को आठ विकेट से हराया।

23:18 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद ने गुजरात का विजय रथ को रोका

हैदराबाद ने गुजरात का विजयी रथ रोका। 8 विकेट से जीत दर्ज की। निकोलस पूरन ने छक्के से दिलाई जीत। पूरन 34 और मार्कराम 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 19.1 ओवर में टारगेट हासिल किया।

23:12 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 2 ओवर में 13 रनों की जरूरत

हैदराबाद को जीत के लिए 2 ओवर में 13 रनों की जरूरत। 18 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन। निकोलस पूरन 22 और एडेन मार्कराम 36 रन बनाकर क्रीज पर। फर्ग्युसन के ओवर में 15 रन आए।

23:05 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 3 ओवर में 28 रनों की जरूरत

हैदराबाद को जीत के लिए 3 ओवर में 28 रनों की जरूरत। 17 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन। निकोलस पूरन 11 और एडेन मार्कराम 3 रन बनाकर क्रीज पर।

23:03 (IST) 11 Apr 2022
केन विलियमसन आउट

हार्दिक पांड्या ने हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। केन विलियमसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 57 रन बनाए।

22:58 (IST) 11 Apr 2022
केन विलियमसन का अर्धशतक

केन विलियमसन का अर्धशतक। हैदराबाद का स्कोर 16 ओवर में 1 विकेट पर 129 रन। जीत के लिए 4 ओवर में 34 रनों की जरूरत। विलियमसन 57 और पूरन 8 रन बनाकर क्रीज पर।

22:53 (IST) 11 Apr 2022
राहुल त्रिपाठी चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट

राहुल त्रिपाठी चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। 14 वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद उन्हें दिक्कत महसूस हुई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। नए बल्लेबाज के तौर पर निकोलस पूरन आए हैं।

22:39 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद को 7 ओवर में जीत के लिए 65 रनों की जरूरत

13 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 98 रन। केन विलियमसन 42 और राहुल त्रिपाठी 11 रन बनाकर क्रीज पर। 7 ओवर में जीत के लिए 65 रनों की जरूरत।

22:31 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन

हैदराबाद का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन। जीत के लिए 8 ओवर में 81 रनों की जरूरत। केन विलियमसन 27 और राहुल त्रिपाठी 10 रन बनाकर क्रीज पर।

22:22 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 10 ओवर में 88 रनों की दरकार

10 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 75 रन। केन विलियमसन 25 रन और राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 10 ओवर में 88 रनों की दरकार।

22:14 (IST) 11 Apr 2022
राशिद खान ने हैदराबाद को पहला झटका दिया

राशिद खान ने हैदराबाद को पहला झटका दिया। अभिषेक शर्मा 32 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद का स्करो 8.5 ओवर में 44 रन 1 विकेट के नुकसान पर।

22:07 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद के 50 रन पूरे

हैदराबाद के 50 रन पूरा। 13 ओवर में जीत के लिए 112 रनों की जरूरत। राशिद खान के ओवर में 9 रन बने। 7 ओवर में बैगर किसी विकेट के 53 रन।

21:59 (IST) 11 Apr 2022
पावरप्ले में बगैर विकेट के 42 रन

पावरप्ले समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 6 ओवर में बगैर किसी विकेट के 42 रन। लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में 17 रन बने। अभिषेक शर्मा 24 और केन विलियमसन ने 18 रन बनाकर क्रीज पर।

21:45 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद की धीमी शुरुआत

हैदराबाद की धीमी शुरुआत। 3 ओवर के बाद बगैर विकेट के 7 रन। केन विलियमसन 5 और अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर।

21:32 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू। अभिषेक शर्मा के साथ केन विलियमसन ओपनिंग करने आए। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में चार रन बना।

21:15 (IST) 11 Apr 2022
हैदराबाद को 163 रनों का टारगेट

राहुल तेवतिया रन आउट हुए। उन्होंने 6 रन बनाए। गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट 162 रन बनाए। हैदराबाद को 163 रनों का टारगेट दिया। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50 रन बनाए। आखिरी गेंद पर राशिद खान बोल्ड हो गए।

21:10 (IST) 11 Apr 2022
अभिनव मनोहर को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा

अभिनव मनोहर को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। गुजरात का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन।

21:03 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 148 रन

18 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 148 रन। हार्दिक पांड्या 47 और अभिनव मनोहर 32 रन बनाकर क्रीज पर। नटराजन के ओवर में 18 रन बने।

20:54 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 126 रन

16 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 126 रन। हार्दिक पांड्या 41 और अभिनव मनोहर 16 रन बनाकर क्रीज पर।

20:38 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात को चौथा झटका

येनसेन ने डेविड मिलर को आउट करके गुजरात को चौथा झटका दिया। गुजरात का स्कोर 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 104 रन।

20:35 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात के 100 रन पूरे

13 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 102 रन। हार्दिक पांड्या 36 और डेविड मिलर 11 रन बनाकर क्रीज पर।

20:30 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन

12 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन। डेविड मिलर 10 और हार्दिक पांड्या 29 रन बनाकर क्रीज पर। नटराजन के ओवर में 5 रन बने।

20:21 (IST) 11 Apr 2022
10 ओवर का खेल समाप्त

10 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन। डेविड मिलर 6 और हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर क्रीज पर। उमरान मलिक के ओवर में 7 रन बने।

20:09 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात को लगा तीसरा झटका

आठ ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 64 रन। मैथ्यू वेड को 19 रन पर उमरान मलिक ने पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर क्रीज पर।

20:00 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात को लगा दूसरा झटका

गुजरात को नटराजन ने सांई सुदर्शन को आउट करके दूसरा झटका दिया। पावरप्ले समाप्त। गुजरात का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन। हार्दिक पांड्या 4 रन और मैथ्यू वेड 17 रन बनाकर क्रीज पर।

19:50 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन

वाशिंगटन सुंदर के ओवर में 6 रन आए। गुजरात का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन। सांई सुदर्शन 2 और मैथ्यू वेड 15 रन बनाकर क्रीज पर।

19:47 (IST) 11 Apr 2022
मैथ्यू वेड 7 गेंदों पर 10 और साई सुदर्शन दो गेंदों पर 1 रन बनाकर क्रीज पर

तीन ओवर की समाप्ती के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट पर 30 रन। मैथ्यू वेड 7 गेंदों पर 10 और साई सुदर्शन दो गेंदों पर 1 रन बनाकर क्रीज पर।

19:43 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात को लगा पहला झटका। भुवनेश्वर कुमार ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने कवर में शानदार कैच लिया।

19:41 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात का स्कोर 2 ओवर में बगैर किसी विकेट के 24 रन

मार्को येनसेन के ओवर में 7 रन बना। गुजरात का स्कोर 2 ओवर में बगैर किसी विकेट के 24 रन। मैथ्यू वेड 5 और शुभमन गिल 7 रन बनाकर क्रीज पर।

19:37 (IST) 11 Apr 2022
गुजरात का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 17 रन

पहला ओवर काफी महंगा रहा। भुवनेश्वर कुमार ने 17 रन दिए। मैथ्यू वेड 4 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 17 रन।

19:35 (IST) 11 Apr 2022
भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर वेड ने चौका लगाया

गुजरात टाइटंस (GT) की बल्लेबाजी शुरू। मैथ्यू वेड और शुभमन गिल क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर वेड ने चौका लगाया।

IPL 2022, SRH vs GT: आईपीएल 2022 के अपने पिछले मैच में, हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में केवल 154-7 रन बनाए। टीम के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने 27 और रवींद्र जडेजा ने 23 रन बनाए। हैदराबाद के लिए, उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 50 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली। केन विलियमसन ने 32 रन बनाए जबकि राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 35 रन बनाए। टीम ने आराम से 8 विकेट से मैच जीत लिया। सीएसके के मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट लिया।

गुजरात टाइटंस की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189-9 का स्कोर खड़ा किया। लियाम लिविंगस्टोन ने 64 रन और शिखर धवन ने 35 रन बनाए। शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की ओर से 96 रन की शानदार पारी खेली। साई सुदर्शन ने 35 जबकि हार्दिक पांड्या ने 27 रन बनाए। अंत में, राहुल तेवतिया ने अंतिम 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।