भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेपबाज सुनील गावस्कर ने रिंकू सिंह की प्रतिभा की जमकर सराहना की और कहा कि इस बल्लेबाज के पास जो टैलेंट है वह एक उपहार की तरह है। रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी शुरुआत काफी अच्छी की है। आईपीएल 2023 के बाद रिंकू सिंह ने जिस तरह से गुजरात के खिलाफ 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे उसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गए थे। रिंकू सिंह के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि रिंकू सिंह की सबसे बड़ी ताकत उनका खुद पर भरोसा करना है।
मौकों को भुनाना जानते हैं रिंकू सिंह
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि प्रतिभा हर किसी के पास नहीं होती है। उसे खेल से प्यार कर सकते हैं और वह पूरे दिन खेल सकते हैं। आप जानते हैं कि आपके पास पर्याप्त प्रतिभा नहीं है, लेकिन उसे विश्वास है कि वह ऐसा कर सकता है और उसने पिछले 2-3 साल से यही किया है। उन्होंने आईपीएल में साथ ही जब भी मौका मिलता है वह इसे भुनाने की कोशिश करते हैं और जिस तरह से वह सफल रहे हैं वह अद्भुत है। वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन अभी उनका आत्मविश्वास नहीं डगमगाता है।
फैंस रिंकू को मानते हैं दूसरा युवराज
सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय फैंस पहले से ही रिंकू सिंह की तुलना सबसे महान भारतीय क्रिकेटरों में से एक युवराज सिंह से कर रहे हैं। गावस्कर ने कहा कि भारतीय फैंस को उम्मीद है कि रिंकू सिंह युवराज सिंह की तरह खेलेंगे और अब वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं साथ ही उनसे बहुत सारी उम्मीदें हैं। फैंस अब रिंकू सिंह से दूसरे युवराज सिंह बनने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है अगर रिंकू सिंह उसका एक भी अंश कर लेते हैं तो यह उनके लिए शानदार प्रदर्शन होगा। आपको बता दें कि रिंकू सिंह इस समय भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था और अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।