ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन बुधवार (29 जनवरी) को शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह उनके टेस्ट करियर का 35वां शतक था। टेस्ट में वह 7वें सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस शतक के साथ ही स्मिथ ने लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर समेत 4 दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने 10 हजार टेस्ट रन भी पूरे किए।

स्टीव स्मिथ का पिछली 7 पारियों में यह तीसरा शतक है। भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में 101 रन बनाने से पहले उन्होंने 539 दिनों से टेस्ट में शतक नहीं जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 28 जून 2023 को 32वां शतक जड़ने के बाद स्मिथ को 33वें शतक के लिए 24 पारियों का इंतजार करना पड़ा था। यह इंतजार समाप्त होने के बाद उन्होंने 7 पारियों में 3 शतक जड़ दिए हैं।

स्टीव स्मिथ ने इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

स्टीव स्मिथ ने 35वां शतक ठोककर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा,पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों में वह सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट से पीछे हैं। जो रूट के 36 शतक हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने 41 शतक जड़े हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीकब से कब तक खेलमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050
सचिन तेंदुलकर (भारत)1989-20132003293315921248*53.7829437+54.045168
जैक कैलिस (आईसीसी/साउथ अफ्रीका)1995-2013166280401328922455.372890345.974558
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)1995-2012168287291337825751.852278258.724162
कुमार संगकारा (श्रीलंका)2000-2015134233171240031957.42288254.193852
जो रूट (इंग्लैंड)2012-2024152278231297226250.872256857.473665
राहुल द्रविड़ (आईसीसी/भारत)1996-2012164286321328827052.313125842.513663
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)2010-2025115*205261010323956.441885953.573541
यूनुस खान (पाकिस्तान)2000-2017118213191009931352.051937552.123433
सुनील गावस्कर (भारत)1971-19871252141610122236*51.1214184+43.353445
ब्रायन (आईसीसी/वेस्टइंडीज)1990-2006131232611953400*52.881975360.513448
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)1997-2014149252151181437449.842295951.453450
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)2010-202410518617927625154.881791351.783337
एलेस्टर कुक (इंग्लैंड)2006-2018161291161247229445.352656246.953357
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)1985-2004168260461092720051.062246148.643250
मैथ्यू हेडेन (ऑस्ट्रेलिया)1994-200910318414862538050.731434960.13029
विराट कोहली (भारत)2011-2025123210139230254*46.851660855.573031
शिवनरायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)1994-20151642804911867203*51.372739543.313066