Sri Lanka vs Australia 1st ODI: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में बुधवार (12 फरवरी) को 49 रन से हरा दिया और 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 31 महीने बाद हराया है। श्रीलंका की इस जीत के नायक चरित असलंका रहे। उन्होंने 126 गेंद पर 127 रन पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो महेश तीक्ष्णा ने 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया 215 रन के टारगेट की जवाब में 165 रन पर आउट हुई।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 55 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद चरित असलंका ने दुनिथ वेलालगे के साथ 67 रन की साझेदारी की। वेलालगे 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका का स्कोर 135 पर आउट हो गए। फिर असलंका ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। वह 9 विकेट के तौर पर आउट हुए। इशान मलिंगा के साथ 79 रन की साझेदारी की। मलिंगा ने सिर्फ 1 रन बनाए।

एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए

जब मलिंगा बल्लेबाजी के लिए आए तब असलंका ने 50 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 77 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात करें तो एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा आरोन हार्डी ने 32, सीन एबट और एडम जम्पा ने 20-20 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 12 और मार्नस लाबुशेन ने 15 रन बनाए। मैथ्यू 0 और जैक फेजर मैकगर्क 2 और कूप कोनोली 3 रन बनाकर आउट हुए।

श्रीलंका की गेंदबाजी

श्रीलंका के लिए महेश तीक्ष्णा ने 4 विकेट लिए। आसिथा फर्नांडो और दुनिथ वेलालगे ने 2-2 विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका ने 1-1 विकेट। ध्यान रहे कि इस सीरीज का आयोजन अचनाकर से हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैचों की वनडे सीरीज श्रीलंका से खेलने की योजना बनाई। श्रीलंका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं होगी। ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी वाले स्क्वाड में 5 बदलाव करने पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें