इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के बल्ले से आया। इशान का यह आईपीएल करियर का पहला शतक है। उन्होंने सनराइजर्स के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 99 था। यह पारी उन्होंने 2020 में खेली थी।

आईपीएल 2025 से पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। 2024 में इशान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक जड़ा था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर लिया था। मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ में खरीदा था। इशान ने पहले ही मैच में सनराइजर्स के फैसले को सही साबित कर दिया।

225.53 का स्ट्राइक रेट

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। इशान जब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तब हैदराबाद का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन था। अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए थे। इशान ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। वह 47 गेंद पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद रहे। 225.53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

हैदराबाद ने 286 रन ठोके

इशान किशन की 106 रन की पारी के अलावा ट्रेविस हेड ने 31 गेंद पर 67 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंद पर 34 रन ठोके। नितीश रेड्डी ने 15 गेंद पर 30 रन बनाए। अभिषेक ने 11 गेंद पर 24 रन जड़े। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन ठोके।

इशान किशन का आईपीएल करियर

इशान किशन के आईपीएल करियरकी बात करें तो उन्होंने 29.57 के औसत और 137.98 के स्ट्राइक रेट से 2750 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है। 2016 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था। सुरेश रैना की अगुआई वाली गुजरात लायंस का हिस्सा थे। इशान ने 105 मैचों के बाद IPL में लगाया शतक

ये है आईपीएल 2025 के स्क्वाड और शेड्यूल समेत अन्य जानकारी

यहां देखें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, शहर और टीमों की पूरी डिटेल्स
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल