IPL 2023 SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए। शिखर धवन ने पंजाब किंग्स को कप्तानी पारी खेलकर मुसीबत से निकाला। 88 रन पर 9 विकेट गंवाने के बाद पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए। वह 66 गेंद पर 99 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने 144 रन के टारगेट को 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राहुल त्रिपाठी ने 48 गेंद पर 74 और एडेन मार्कराम ने 21 गेंद पर 37 रन जड़े। हैदराबाद की टीम ने पहली जीत दर्ज की। पंजाब की टीम लगातार दो मैच जीतने के बाद हारी।
IPL 2023:पढ़ें सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच का बॉल टू बॉल अपडेट
Indian Premier League, 2023
Sunrisers Hyderabad
145/2 (17.1)
Punjab Kings
143/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 14 )
Sunrisers Hyderabad beat Punjab Kings by 8 wickets
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: शिखर धवन ने 99 रन की बेहतरीन पारी खेली।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 144 रन के टारगेट को 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राहुल त्रिपाठी ने 48 गेंद पर 74 और एडेन मार्कराम ने 21 गेंद पर 37 रन जड़े। हैदराबाद की टीम ने पहली जीत दर्ज की। पंजाब की टीम लगातार दो मैच जीतने के बाद हारी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 19 गेंद पर 7 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 37 और राहुल त्रिपाठी 70 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 51 गेंद पर 96 रन की साझेदारी हुई।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 31 गेंद पर 30 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 19 और राहुल त्रिपाठी 61 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद पर 50 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 10 और राहुल त्रिपाठी 50 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 गेंद पर 49 रन की साझेदारी हुई।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 58 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 9 और राहुल त्रिपाठी 43 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 77 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 2 और राहुल त्रिपाठी 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 9 गेंद पर 22 रन की साझेदारी हुई। हरप्रीत बरार के ओवर में त्रिपाठी ने लगातार 3 चौके जड़े।
सनराइजर्स हैदराबाद को राहुल चाहर ने दूसरा झटका दिया। मयंक अग्रवाल स्लॉग स्वीप खेलने की चक्कर में सैम करन को कैच दे बैठे। राहुल त्रिपाठी 11 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन। जीत के लिए 69 गेंद पर 99 रन चाहिए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 110 रन चाहिए। राहुल त्रिपाठी 3 और मयंक अग्रवाल 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 गेंद पर 7 रन की साझेदारी हुई।
सनराइजर्स हैदराबाद को अर्शदीप सिंह ने पहला झटका दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन। जीत के लिए 117 रन चाहिए। मंयक अग्रवाल 9 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रीज पर।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। हैरी ब्रूक 4 और मंयक अग्रवाल बगैर खाता खोले क्रीज पर। सैम करन के ओवर की पहली ही गेंद को ब्रूक ने बाउंड्री से बाहर भेजा। हैदराबाद का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 4 रन।
शिखर धवन ने पंजाब किंग्स को कप्तानी पारी खेलकर मुसीबत से निकाला। 88 रन पर 9 विकेट गंवाने के बाद पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद को 144 का टारगेट दिया। उन्होंने छक्के से पारी का अंत किया। वह 66 गेंद पर 99 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहित राठी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच आखिरी विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई
शिखर धवन अकेले पंजाब किंग्स की ओर से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने 18वें ओवर में उमरान मलिक को निशाने पर लिया। दो छक्का और एक चौका लगाया। पंजाब किंग्स का स्कोर 18 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन। मोहित राठी 1 रन बनाकर क्रीज पर।
शिखर धवन ने टी नटराजन की 5वीं गेंद पर छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अगली पर फिर छक्का जड़ा। पंजाब किंग्स का 100 रन पूरा हुआ। शिखर धवन 44 गेंद पर 60 रन बनाकर क्रीज पर। मोहित राठी बगैर खाता खोले क्रीज पर।
मयंक मार्कंडेय ने नाथन एलिस को 0 रन पर पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट झटका। शिखर धवन एक ओर से खड़े हैं। बाकी बल्लेबाजों से उन्हें साथ नहीं मिला। वह 47 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 15 ओवर में 9 विकेट पर 88 रन।
राहुल चाहर को मयंक मार्कंडेय ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 गेंद का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए। शिखर धवन 30 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 12.4 ओवर में 8 विकेट पर 78 रन। चाहर ने एल्बीडब्ल्यू के खिलाफ रिव्यू लिया। अंपायर्स कॉल के कारण उन्हें आउट दिया गया।
उमरान मलिक ने हरप्रीत बरार को बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। शिखर धवन 36 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 11.2 ओवर में 7 विकेट पर 77 रन। पिछले 5 ओवर में 4 विकेट गिरे और 31 रन बने।
शिखर धवन एक तरफ खड़े हैं और पंजाब किंग्स के बल्लेबाज एक तरफ से आ रहे हैं और जा रहे हैं। मयंक मार्कंडेय ने शाहरुख खान को 4 रन पर पवेलियन भेजा। पंजाब किंग्स का स्कोर 10.4 ओवर नें 6 विकेट पर 74 रन। हरप्रीत बरार नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। शिखर धवन 34 रन बनाकर क्रीज पर।
उमरान मलिक ने इम्पैक्ट प्लेयर सिकंदर रजा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 गेंद पर 5 रन बनाए। शिखर धवन 25 गेंद पर 33 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 9.5 ओवर में 5 विकेट पर 69 रन।
मयंक मार्कंडेय ने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन को पवेलियन भेजा। पंजाब किंग्स का स्कोर 8.5 ओवर में 4 विकेट पर 63 रन। शिखर धवन 25 गेंद पर 33 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 गेंद पर 41 रन साझेदारी टूटी।
पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। सैम करन 7 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन 4 चौके की मदद से 16 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 13 गेंद पर 19 रन की साझेदारी हो गई है।
मार्को येनसेन ने दूसरा विकेट झटका। जितेश शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिखर धवन 14 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 3.5 ओवर में 3 विकेट पर 22 रन। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रंटफुट पर। नए बल्लेबाज के तौर पर सैम करन क्रीज पर।
पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी खराब हुई है। मार्को येनसेन ने मैथ्यू शॉर्ट को 1 रन पर पवेलियन भेजा। पंजाब किंग्स का स्कोर 1.2 ओवर में 2 विकेट पर 10 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा क्रीज पर। शिखर धवन 4 गेंद पर 6 रन बनाकर क्रीज पर। जितेश शर्मा को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दिया था। रिव्यू लिया और रिप्ले में पता चला की गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी।
पंजाब किंग्स की टीम ने पहले ओवर के बाद 1 विकेट पर 9 रन बना लिए हैं। मैथ्यू शॉर्ट 1 और शिखर धवन 6 रन बनाकर क्रीज पर। धवन ने भुवनेश्वर कुमार के ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़ा।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज के तौर मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर। प्रभसिमरन सिंह ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था।
मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को येनसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
टॉस से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन और मयंक मार्कंडेय को कैप सौंपी गई। यानी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दोनों खिलाड़ी का डेब्यू करेंगे। क्लासेन को साउथ अफ्रीकी दिग्गज डेल स्टेन से कैप मिला। पंजाब किंग्स की ओर मैथ्यू शॉर्ट को कैप मिला।
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राज बावा, राहुल चाहर, सैम कुरेन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, वी कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबादा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा और अथर्व तायडे।
एडेन मार्कराम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारूकी, अकील होसेन, कार्तिक त्यागी, हेनरिक क्लासेन, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, नीतीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, संवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, मार्को येनसेन।
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: लगातार दो हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में अपनी बल्लेबाजी की कमजोरियों से पार पाना होगा । पिछले दो सत्र में आठवें स्थान पर रही सनराइजर्स ने इस बार बेहतर शुरूआत की उम्मीद की थी लेकिन उसे पिछले दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने हराया । सनराइजर्स की हार का प्रमुख कारण उसके बल्लेबाजों की नाकामी रही जो दो मैचों में क्रमश: 131 और 121 रन ही बना सके । लगातार विकेट गिरने से टीम लय हासिल नहीं कर सकी । पहले मैच में पावरप्ले में स्कोर दो विकेट पर 30 रन था जो दूसरे मैच में एक विकेट पर 43 रन । लखनऊ के खिलाफ नौ ओवर के बाद 55 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे । नये कप्तान एडेन मार्कराम की वापसी से भी कुछ नहीं बदला । मार्कराम खाता भी नहीं खोल सके ।हैरी ब्रूक स्पिनरों को बखूबी खेलने के लिये जाने जाते हैं लेकिन दोनों मैचों में उन्हें स्पिनरों ने ही आउट किया।

