IPL 2026 SRH Players List, Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुई नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद अपने पर्स में 25.50 करोड़ रुपये रखकर उतरी। टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस के हाथों में है। पैट कमिंस के अलावा अभिषेक शर्मा, इशान किशन, ट्रैविस हेड, नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन पहले से ही टीम में शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।
एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद 2024 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन 2025 का सीजन निराशाजनक रहा। काव्या मारन के सह-मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने हालांकि, पिछले सीजन की तुलना में अपनी टीम को और मजबूत किया, लेकिन 2025 के अभियान के अलग-अलग चरणों में वह बल्ले और गेंद दोनों से एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टूर्नामेंट के आखिर में कुछ चीजें ठीक होने वाली थीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
IPL 2026 नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
| खिलाड़ी | बेस प्राइस | कितने में बिके |
| सलिल अरोड़ा (भारतीय अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 1.5 करोड़ रुपये |
| शिवांग कुमार (भारतीय अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| ओंकार तरमाले (भारतीय अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| साकिब हुसैन (भारतीय अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ियों की सूची
- हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका): 23 करोड़ रुपये
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): 18 करोड़ रुपये
- ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया): 14 करोड़ रुपये
- अभिषेक शर्मा (भारत): 14 करोड़ रुपये
- नितीश कुमार रेड्डी (भारत): 06 करोड़ रुपये
- हर्षल पटेल (भारत): 08.00 करोड़ रुपये
- इशान किशन (भारत): 11.25 करोड़ रुपये
- जीशान अंसारी (भारत): 40 लाख रुपये
- जयदेव उनादकट (भारत): 01 करोड़ रुपये
- बाइडन कार्स (इंग्लैंड): 01 करोड़ रुपये
- कामिंदु मेंडिस(श्रीलंका): 75 लाख रुपये
- अनिकेत वर्मा (भारत): 30 लाख रुपये
- इशान मलिंगा (श्रीलंका): 1.2 करोड़ रुपये
- नोट: सनराइजर्स हैदराबाद ने बाद में दो नए खिलाड़ियों हर्ष दुबे और रविचंद्रन स्मरण को जोड़ा।
अपडेटेड स्क्वाड: हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, इशान किशन, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्राइडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन।
