2026 Sports Events Schedule Full List: क्रिकेट के अलावा साल 2026 में भारत के लिए अन्य कई खेलों में भी साख दांव पर होगी। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लास्गो), एशियन गेम्स (जापान) के साथ-साथ बैडमिंटन चैंपियनशिप, डायमंड लीग समेत कई स्पोर्ट्स इवेंट में भारतीय एथलीट जलवा बिखेर सकते हैं। साथ ही हॉकी वर्ल्ड कप का भी 2026 में आयोजन होने जा रहा है।

एथलेटिक्स में दोहा डायमंड लीग पर नजरें होंगी। वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस साल का सबसे चर्चित नॉन क्रिकेट इवेंट बन सकता है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका आयोजन 12 जून से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता खिलाड़ी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा; गिलक्रिस्ट ने बताया दोस्त का हाल

टेनिस में साल की शुरुआत पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से होगी। उसके बाद टेनिस में भारत के लिहाज से बेंगलुरु में डेविस कप क्वालीफायर्स आकर्षण का केंद्र होंगे। वहीं टेबल टेनिस में चेन्नई में WTT स्टार कंटेंडर खेला जाएगा। इसके अलावा शूटिंग, स्क्वैश, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन समेत कई खेलों के प्रमुख आयोजन साल 2026 में होने वाले हैं।

साल 2026 में होने वाले मेजर स्पोर्ट्स इवेंट का पूरा शेड्यूल:-

फुटबॉल

  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 (12 जून-26 जुलाई)

टेनिस

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन (12 जनवरी-1 फरवरी)
  • फ्रेंच ओपन (मई-जून)
  • विंबलडन (जून-जुलाई)
  • यूएस ओपन (अगस्त-सितंबर)
  • एटीपी फाइनल्स 2026 (नवंबर)

एथलेटिक्स

  • दोहा डायमंड लीग (मई 2026)
  • नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (नई दिल्ली, अक्टूबर 2026)

बैडमिंटन

  • BWF विश्व चैंपियनशिप (जुलाई 2026)
  • सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 (लखनऊ, नवंबर 2026)
  • गुवाहाटी मास्टर्स (दिसंबर 2026)
  • ओडिशा मास्टर्स (दिसंबर 2026)

हॉकी

  • FIH प्रो लीग (फरवरी-मार्च 2026)
  • FIH विश्व कप (अगस्त 2026)

VIDEO: ये है भारतीय क्रिकेट का साल 2025 का सबसे बड़ा पल, नहीं रोक पाएंगे आंसू

अन्य खेल

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लास्गो, 23 जुलाई-2 अगस्त 2026)

एशियाई खेल (जापान, 19 सितंबर-4 अक्टूबर 2026)

एशियन राइफल/पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप (फरवरी 2026)

शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (नई दिल्ली, फरवरी-मार्च 2026)

इंडियन ओपन स्क्वैश (मार्च 2026)

इंडियन ओपन गोल्फ (नई दिल्ली, मार्च 2026)

एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 (अहमदाबाद, अप्रैल 2026)

ये है भारतीय क्रिकेट का साल 2025 का दिल तोड़ने वाला पल, भूले नहीं भूलेगी यह गेंद