Sourav Ganguly back in IPL: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी होगी। वह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट डायरेक्टर बनेंगे। वह बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष बनने से पहले भी वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी जानकारी दी है।

अक्टूबर 2029 से अक्टूबर 2022 तक बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष पद पर रहने वाले सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी आईएलटी20 (ILT20) की टीम दुबई कैपिटल्स और दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग (SAT20) की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के क्रिकेट से जुड़े कार्यों को देखेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस जुडेंगे गांगुली

आईपीएल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “जी हां सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस जुडेंगे। सबकुछ फाइनल हो गया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है। मालिकों के साथ अच्छा संबंध है। वह जब भी आईपीएल में काम करेंगे, दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही रहेंगे।”

दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर रह चुके हैं सौरव गांगुली (Sourav Ganguly with Delhi Capitals)

गांगुली 2019 में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मेंटर थे। जानकारी के अनुसार फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Pointing) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) दोनों का सुझाव माना।

Delhi Capitals ने आईपीएल 2023 में किसे खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2023 की आईपीएल नीलामी (IPL 2023 Auction) में इशांत शर्मा (50 लाख रुपये), फिल सॉल्ट (2 करोड़ रुपये), मुकेश कुमार (5.5 करोड़ रुपये), मनीष पांडे (2.4 करोड़ रुपये) और रिले रोसौव (4.60 करोड़ रुपये) खरीदे। फिल सॉल्ट और रिले रोसौव के आने से टीम की बल्लेबाजी और विस्फोटक दिख रही है। ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर टीम के पास साल्ट हैं।

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड आईपीएल 2023 (Delhi Capitals Squad IPL 2023)

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद , लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव