श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम परेशानी में है। टिम साउदी की अगुआई वाली टीम श्रीलंका की 5 विकेट पर 602 रन के जवाब में पहली पारी में 88 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका को 514 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड पर बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने कहर बरपाया। उन्होंने 42 रन देकर 6 विकेट लिए। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन दे दिया है।

प्रभात जयसूर्या का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 16 मैच की 30 पारी में 94 विकेट लिए हैं। यानी वह हर मैच में लगभग 6 विकेट लेते ही लेते हैं। उन्होंने गाल में 8वीं बार एक पारी में 5 विकेट लिया। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

निशान पेइरिस ने 3 और आसिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिए

सैंटनर के अलावा रचिन रविंद्र 10 और डेरिल मिचेल 13 ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। टॉम लैथम 2, डेवोन कॉनवे 9, केन विलियमसन 7, एजाज पटेल 8, टॉम ब्लंडेल 1,ग्लेन फिलिप्स 0, टिम साउदी 2 और विलियम ओ’रूर्के ने 2 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या के 6 विकेट के अलावा निशान पेइरिस ने 3 और आसिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिए।

IND vs BAN: अश्विन ने टेस्ट में इतने खिलाड़ियों को किया है LBW आउट, ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ पहुंचे 5वें नंबर पर

श्रीलंका की पहली पारी

श्रीलंका ने पहली पारी में 5 विकेट पर 602 रन बनाए। कामिंदू मेंडिस ने नाबाद 182 रन बनाए। दिनेश चांदीमल ने 116, और कुसल मेंडिस ने नाबाद 106 रन बनाए। एंजलो मैथ्यूज 88, धनंजय डी सिल्वा 44 और दिमुथ करुणारत्ने ने 46 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्त ने 3 और टिम साउदी ने 1 विकेट लिए।