Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test: बांग्लादेशी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम 18 जून 2025 को विवियन रिचर्ड्स, मोहम्मद अजहरुद्दीन, चेतेश्वर पुजारा, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और जस्टिन लैंगर जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए। श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश के चलते खेल रोके जाने तक मुशफिकुर रहीम 159 रन बना चुके थे, जबकि बांग्लादेश का स्कोर 423/4 (130.2) था।

इस दौरान मुशफिकुर रहीम ने 325 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके भी जड़े। मुशफिकुर रहीम की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश विशाल स्कोर की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और थारिंदु रत्नायके दो-दो विकेट ले चुके हैं।

टेस्ट करियर में ऐसा 7वीं बार है, जब मुशफिकुर रहीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया हो। इससे पहले मुशफिकुर रहीम श्रीलंका के खिलाफ 200 रन (मार्च 2013), न्यूजीलैंड के खिलाफ 159 रन (जनवरी 2017), जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 219 (नवंबर 2018), जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 203 (फरवरी 2020), श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 (मई 2022) और पाकिस्तान के खिलाफ 191 रन (अगस्त 2024) की पारी खेल चुके हैं।

ये बल्लेबाज भी ठोक चुके हैं 7 बार 150+ रन की पारियां

टेस्ट क्रिकेट में भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन और चेतेश्वर पुजारा, इंग्लैंड के कॉलिन काउड्रे, साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स, ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर और डेविड वॉर्नर, वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स, एवर्टन वीक्स और क्रिस गेल भी 7 बार 150 से ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 150+ रन की पारियां सचिन तेंदुलकर ने खेली हैं। सचिन ने 1993 से 2010 तक चले अपने करियर के दौरान 20 बार ऐसा किया था।

बांग्लादेश की खराब हुई थी शुरुआत

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला शुरुआत में बांग्लादेश पर भारी पड़ता नजर आया। बांग्लादेश ने 45 के स्कोर तक अपने शीर्ष-3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 264 रन जोड़े।

नजमुल हुसैन शांतो ने भी लगाया शतक

इस साझेदारी ने मेहमान टीम को मुकाबले में ला दिया। नजमुल हुसैन शांतो 279 गेंद में 148 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने लिटन दास के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को 400 रन के पार पहुंचा दिया।

दोनों देशों के बीच यह दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज का अगला मैच कोलंबो में 25 जून से शुरू होगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देश तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में 7 या उससे ज्यादा बार 150+ रन की पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी (देश)अवधिमैचपारियांनाबादरनउच्चतमऔसत150+ स्कोर
सचिन तेंदुलकर (भारत)1993-2010202063707248*264.7820
ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज)1993-2006191924066400*239.1719
कुमार संगकारा (श्रीलंका)2002-2015191953997319285.519
डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)1930-1948181824066334254.1218
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)1998-2014161623313374236.6416
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)1999-2012151512829257202.0715
जो रूट (इंग्लैंड)2013-2024151552942262294.215
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)2000-2012141452435224270.5514
वीरेंद्र सहवाग (भारत)2003-2010141412933319225.6114
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)1989-2003141472301200328.7114
यूनुस खान (पाकिस्तान)2002-2017131342653313294.7713
सुनील गावस्कर (भारत)1971-1986121232227236*247.4412
एलिस्टर कुक (इंग्लैंड)2009-2017111122329294258.7711
राहुल द्रविड़ (भारत)1999-2010111112202270220.211
विराट कोहली (भारत)2014-2023111112235254*223.511
गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज)1958-1973111142088365*298.2811
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)2014-2024111142197251313.8511
माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)2004-2014101032012329*287.4210
वैले हैमंड (इंग्लैंड)1928-1939101022227336*278.3710
लियोनार्ड हटन (इंग्लैंड)1938-1954101031971364281.5710
जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)1976-1992101052061280*412.210
केविन पीटरसन (इंग्लैंड)2005-2012101011793227199.2210
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)2005-20149931655278*275.839
नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया)1948-19639911564205195.59
मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान)2001-20069911739223217.379
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)2002-20139911847277230.879
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)2014-20229941761239352.29
डेनिस एमिस (इंग्लैंड)1973-19768821511262*251.838
मर्वन अटापट्टू (श्रीलंका)1998-20048831652249330.48
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)1979-19937831381205276.28
ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया)1974-19848831577247*315.48
ग्राहम गूच (इंग्लैंड)1981-19948811557333222.428
डेविड गॉवर (इंग्लैंड)1979-19908841374215343.58
गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका)1998-20028801498275187.258
जहीर अब्बास (पाकिस्तान)1971-198488216622742778
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)2007-20167731504311*3767
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)1986-199877212301992467
कॉलिन काउड्रे (इंग्लैंड)1957-196477011131821597
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)2001-20127711541333256.837
हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका)1999-200577113502282257
जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया)1998-200477113862502317
मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)2013-20257741306219*435.337
चेतेश्वर पुजारा (भारत)2012-20197711270206*211.667
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)1974-198477214602912927
डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)2012-20237711449335*241.57
एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)1948-19587701283207183.287