भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने साउथम्प्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पांचवें दिन के पहले सत्र के दौरान रॉस टेलर को आउट करने के लिए शॉर्ट कवर पर डाइव लगाकर हवा में उड़ते हुए कैच लपका।
मोहम्मद शमी ने पारी का 64वां ओवर फेंका। उन्होंने पहली ही गेंद फुललेंथ फेंककर रॉस टेलर को ड्राइव करने के लिए ललचाया। रॉस टेलर ने गेंद को शॉर्ट कवर की खेला। वहां खड़े शुभमन गिल ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लिया। शमी की यह गेंद उतनी अच्छी नहीं थी, जितना बेहतरीन कैच शुभगन गिल ने लिया था। उन्होंने अपने दाईं ओर हवा में डाइव लगाकर यह कैच पकड़ा। कमेंटेटर्स ने बताया कि कैच पकड़ने के दौरान शुभमन गिल का रिएक्शन टाइम .88 सेकंड (यानी एक सेकंड से भी कम) था।
शुभमन गिल के इस तरह से उड़कर कैच पकड़ने की सोशल मीडिया में काफी तारीफ हो रही है। शुभमन गिल से नाम बदलकर ‘सुपरमैन गिल’ रखने की बात कही जा रही है।
This catch of Shubman Gill finally brought back some excitement into the game.#WTC21final pic.twitter.com/HjhkjHzbPm
— UrMiL07™ (@urmilpatel30) June 22, 2021
Hey @PUMA Here’s your New Brand Ambassador#ShubmanGill pic.twitter.com/vHt3aYPF9Z
— Amaan Khan (@amaankhanhere) June 22, 2021
Kuch Bhi hone de Hum to
Msti main rahenge
#WTCFinal2021 #WTCFinal #INDvNZ #WTC21final #WTCFinal21 #ICCWorldTestChampionship #IndiaVsNewZealand #bumrah #worldtestchampionshipfinal #Shubmangill #pujara #WTCFinal#Shami #Williamson pic.twitter.com/oMY0hOraUn— Raj mohurle (@Rajmohurle_15) June 22, 2021
This catch of Shubman Gill finally brought back some excitement into the game.#WTC21final pic.twitter.com/HjhkjHzbPm
— UrMiL07™ (@urmilpatel30) June 22, 2021
Congratulations ShubMAN Gill for saving the Pigeon’s life https://t.co/Q0IN3RPBMO
— #18™ (@King_KohIi18) June 22, 2021
The flying Shubman Gill. pic.twitter.com/9piGqFPhQB
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 22, 2021
Change his name from Shubman Gill to SuperMam Gill
#WTC21final https://t.co/2V5NUWlflw
— SHOUNAK (@72_Shounak) June 22, 2021
What a catch shubman
Kiwis are on backfoot#NZvIND #ICCWTCFinal #worldtestchampionshipfinal #Shubmangill #Gill #Kohli #indvsnz #indvsnz pic.twitter.com/mx7zz9y5yf— Himanshu (@himanshu2782005) June 22, 2021
21 साल के युवा क्रिकेटर के कैच लेने की तस्वीरें और वीडियो थोड़ी देर में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एक यूजर ने भारतीय ओपनर की तारीफ में लिखा, ये सुपर-मैन नहीं शुभ-मैन है। इसके अलावा किसी ने शुभमन गिल को उड़ता पंजाबी कहा तो किसी ने फ्लाइंग गिल बताया।
मैच की बात करें तो भारत के 217 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 99.2 ओवर में 249 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 और इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 49 रन बनाए।