भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल ऑक्शन 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल थे। पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी पर 26 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए। पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर यह है कि अय्यर ने इस साल बतौर कप्तान खिताब का चौका लगा दिया है। अब पंजाब किंग्स चाहेगा कि वह उनके लिए भी यही काम करे।

8 साल बाद रणजी चैंपियन बना मुंबई

श्रेयस अय्यर ने इस साल घरेलू सीजन में मुंबई के साथ-साथ आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के भी कप्तान रहे। उन्होंने जिस भी टूर्नामेंट में कप्तानी की टीम को जीत दिलाई। अय्यर के कप्तान रहते हुए मुंबई ने 2023/24 रणजी ट्रॉफी अपने नाम की। मुंबई 8 साल बाद रणजी चैंपियन बना।

केकेआर को भी बनाया चैंपियन

इसके बाद अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल 2024 का खिताब जीता। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। इस जीत के साथ भारत 10 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी।

इरानी ट्रॉफी भी जीता मुंबई

इसके बाद श्रेयस अय्यर ने इरानी ट्रॉफी में भी मुंबई की कप्तानी की। रणजी चैंपियन मुंबई का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से था। मुंबई ने 27 साल बाद यह ट्रॉफी अपने नाम की। अय्यर की इस साल में तीसरे ट्रॉफी थी।

सैयद मुश्ताक अली में भी मुंबई को जिताया

अय्यर ने साल का अंत भी खिताब के साथ किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई ने मध्य प्रदेश को मात दी। वह दो साल बाद यह खिताब जीतने में कामयाब रहा।

श्रेयस अय्यर का पंजाब किंग्स का कप्तान बनना तय माना जा रहा है। पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीता है। टीम ने कई बार कप्तान, कोच, खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ बदला लेकिन नतीजा नहीं बदला। हालांकि अब पंजाब किंग्स का मैनेजमेंट इस नए कप्तान के साथ परिणाम भी बदल जाएगा।