भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए बीते कुछ साल अच्छे नहीं रहे। न तो वह क्रिकेट के मैदान पर कमाल कर रहे थे न ही उनकी निजी जिंदगी में शांति थी। हालांकि इसका दबाव और दुख कभी टीम इंडिया के गब्बर के चेहरे पर नजर नहीं आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक अब धवन की जिंदगी में फिर से खुशियां आ गई है। धवन को मिस्ट्री वुमेन के साथ स्पॉट किया गया है।
धवन एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
सोमवार को शिखर धवन को पैप्स ने स्पॉट किया। धवन गाड़ी में एयरपोर्ट पहुंचे थे। वह गाड़ी से उतरे। दूसरी ओर से एक लड़की भी उतरी। कैमरे को देखकर वह छुपती नजर आ रही थी। वह नहीं चाह रही थी कि धवन के साथ दिखें। हालांकि कैमरे की नजर से बच नहीं पाई।
शिखर धवन के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल
जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो सबका यही सवाल था कि यह मिस्ट्री गर्ल है कौन। वीडियो के कमेंट्स में लोगों ने कहा कि यह गब्बर का नया लव इंट्रे्स्ट हो सकती हैं। लड़की देखने में विदेशी लग रही थीं। ऐसे में लोगों ने यह भी कमेंट किया कि गब्बर की जिंदगी में फिर विदेशी लड़की आ गई है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़की है कौन।
न
M
M
शिखर धवन ने 2012 में की थी शादी
शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुर्खजी से शादी की थी। आयशा उम्र में शिखर से बहुत बड़ी थीं। दोनों का रिश्ता काफी समय चला लेकिन पिछले साल खबर आईं कि शिखर धवन का तलाक हो रहा है। शिखर और आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है।
धवन ने कहा पहले था नासमझ
शिखर धवन ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पहले चीजें नहीं समझते थे लेकिन अब जानते हैं कि क्या करना है। उन्होंने कहा, ‘मेरा तलाक का केस चल रहा है। कल, अगर मैं फिर से शादी करना चाहूं, तो मुझे पता होगा कि मुझे कैसी लड़की से शादी करनी है। ऐसी लड़की जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी बिता सकता हूं। जब मैं 26-27 साल का था और मैं लगातार खेल रहा था, मैं किसी रिश्ते में नहीं था। मैं मस्ती करता था, लेकिन कभी रिलेशनशिप में नहीं था।’