बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भले ही हॉलीवुड में काम न किया हो लेकिन उन्हें ग्लोबल स्टार माना जाता है। उनके चाहने वाले हर देश में हैं। चेस के वर्ल्ड चैंपियन को भी मैच के दौरान शाहरुख खान से ही प्रेरणा मिलती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इसका सबूत है।
हिकारू का शाहरुख खान कनेक्शन
अमेरिका के क्रिस्टोफर हिकारू नाकामारू चेस की दुनिया में बड़ा नाम हैं। वह मौजूदा समय में वर्ल्ड फिशर रैंडम विश्व चैंपियन हैं। साथ ही साथ वर्ल्ड नंबर दो भी हैं। हाल ही में वह दिग्गज खिलाड़ी मार्गनस कार्लसन के खिलाफ ऑनलाइन मुकाबला खेल रहे थे और इसी मैच के वीडियो ने हिकारू के शाहरुख प्रेम का खुलासा किया।
हिकारू जब मुकाबला खेल रहे थे तब बैकग्राउंड में शाहरुख खान का गाना छैया-छैया बज रहा था। हिकारू इसका काफी मजा ले रहे थे। उन्होंने मैच खेलते हुए कहा कि यह इंडियन म्यूजिक मुझे खेलते रहने में मदद करता है।’ छैया-छैया शाहरुख खान की हिट फिल्म दिल से रे का गाना है।
हिकारू 15 साल की उम्र में बन गए थे ग्रैंड मास्टर
35 साल के हिकारू अमेरिका के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में यह टाइटल हासिल कर लिया था। फीडे रैंकिंग में हिकारू दुनिया में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले 10वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच बार चेस ओलंपियाड में अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें से उन्हें दो में ब्रॉन्ज और एक बार गोल्ड मेडल मिला। 2014 में वह वर्ल्ड नंबर वन बने थे।