भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू की शादी की बात सपा सांसद प्रिया सरोज से चल रही है। रिंकू सिंह ने एक आम परिवार से आकर क्रिकेट की दुनिया में अपना जमकर नाम कमाया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट से की गई कमाई से परिवार के लिए एक अलीशान घर भी खरीदा है।

रिंकू सिंह ने पिछले साल खरीदा था घर

रिंकू को आईपीएल ऑक्शन 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था। रिटेंशन के बाद रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में करोड़ों का घर खरीदा था। अलीगढ़ के ओजोन गोल्डन स्टेट में बांगला खरीदा है। इस घर की कीमत 3.5 करोड़ रुपए हैं।

रिंकू सिंह के घर के स्वीमिंग पूल

रिंकू सिंह के अलीशान घर में छह बेडरूम हैं। घर में एक बड़ा मंदिर भी है। हॉल में रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर से जुड़ी चीजे मौजूद हैं। यहां उनका वह बल्ला भी रखा हुआ है जिससे उन्होंने आईपीएल में छह छक्के लगाए थे। रिंकू सिंह के घर में एक प्राइवेट पूल है। इसके साथ ही छत पर एक खास बार भी है। रिंकू सिंह का जर्सी नंबर 35 और उनके घर का नाम 38 हैं।

रिंकू सिंह का परिवार

इससे पहले रिंकू सिंह एक छोटे से घर में रहते हैं। उनके चार भाई और एक बहन है और सभी एक साथ रहते हैं। रिंकू सिंह के पिता सिलेंडर बेचने का काम करते थे। वहीं रिंकू के बड़े भाई झाड़ू लगाते थे। हालांकि रिंकू ने क्रिकेट को अपनी किसमत बनाया और अब उनकी किसमत चमक रही है। रिंकू सिंह की सगाई की बात जिससे चल रही है वह प्रिया सरोज सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश की मछली शहर सीट से युवा प्रिया सरोज को चुनावी मैदान में उतारा। प्रिया सरोज का सामना भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया था।