इंचियोन। एशियाई खेलों का सत्रहवां संस्करण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 2010 में 17 स्वर्ण पदक जीत कर भारत छठे स्थान पर रहा था। इस बार उसकी नजर अपने प्रदर्शन में सुधार पर रहेगी। एशियाई खेलों में भारत का 516 खिलाड़ियों सहित 679 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है।
गुरुवार को भारत का राष्ट्रध्वज खेल गांव में फहराया गया। हालांकि स्टार शूटर अभिनव बिंद्रा खेल अधिकारियों के रवैये से मायूस हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भारत के सामने चीन और जापान जैसे देशों के दबदबे को तोड़ कर बेहतर प्रदर्शन की चुनौती इन खेलों में होगी। एशियाई खेलों का समापन चार अक्तूबर को होगा।
एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक पुरुष हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को बनाया गया है। भारतीय दल के मिशन प्रमुख एडिले सुमारिवाला ने कहा कि ध्वजवाहक भारतीय पुरुष हाकी टीम के कप्तान सरदार सिंह होंगे।