सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह लगभग हर दिन स्टोरीज शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार सुबह-सुबह कुछ वीडियोज शेयर किए जिसमें वह रोलर हॉकी का लुत्फ उठाती हुई दिखीं। लेकिन जिस मैच को वह देखने गईं थीं उसके बीच में ही खिलाड़ियों की आपस में मारपीट होने लगी।
सारा तेंदुलकर ने भारतीय समयानुसार आज सुबह करीब 4-5 बजे अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कुछ स्टोरी लगाईं। एक स्टोरी में उन्होंनें रोलर हॉकी के दौरान दर्शकों की हूटिंग को दिखाया। दूसरे वीडियो में उन्होंने बीच मैच में ही खिलाड़ियों के बीच होने लगी मारपीट को भी सबके साथ शेयर किया। मारपीट काफी ज्यादा हो गई थी और दोनों रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा।
इसके बाद अन्य वीडियो में सारा अपनी दोस्त के साथ रोलर हॉकी के मैच का लुत्फ उठाती दिखीं। सचिन तेंदुलकर की बेटी इन दिनों लंदन में हैं और इससे पहले वह गोवा में अपनी लंबी छुट्टियां बिता कर गई थीं। उनकी फोटोज और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सारा तेंदुलकर ने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रखा था।
सारा आजकल लगातार कुछ ना कुछ अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कॉफी बनाने का तरीका वीडियो में बताया था। वहीं शनिवार को उन्होंने खाना ऑर्डर करने से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। पिछले महीने ही वह लंदन पहुंची थीं। उससे पहले दिसंबर की शुरुआत में सारा तेंदुलकर भारत वापस आई थीं।

इसके अलावा अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद भी सारा तेंदुलकर ने पोस्ट किया था। अर्जुन को आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था।
सारा तेंदुलकर ने लंदन से मेडिसिन की पढ़ाई की है। उनके इंस्टाग्राम बायो में भी रहने के स्थान में मुंबई और लंदन लिखा है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था। वह अक्सर अपनी सुंदरता के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.7 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। उनकी कोई भी तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो जाती है।