भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी भले ही क्रिकेट खेलती न हो लेकिन इस खेल से ताल्लुक काफी गहरा है। पिता के अलावा उनके भाई भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट से सारा का ताल्लुक नजर आता है।
सारा तेंदुलकर इन क्रिकेटर्स की पत्नियों को करते हैं फॉलो
इंस्टाग्राम पर सारा तेंदुलकर को 5.9 मीलियन यानी 59 लाख लोग फॉलो करते हैं। हालांकि वह केवल 669 लोगो को ही फॉलो करती है। इस लिस्ट में कई क्रिकेटर्स शामिल हैं। वह चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, सुरेश रैना को फॉलो करती हैं। सारा की फोलोउिंग लिस्ट में केवल दो ही क्रिकेटर्स की पत्नी शामिल हैं। सारा स्पिनर अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुरी शर्मा को फॉलो करती हैं।
शुभमन गिल की बहन को फॉलो करती हैं सारा
बीते कई सालों से सारा और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के अफेयर की अफवाहें आ रही हैं। सारा इंस्टाग्राम पर शुभमन गिल को फॉलो नहीं करती हैं। हालांकि वह शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल को फॉलो कर रही हैं। कुछ दिन पहले दोनों साथ भी नजर आईं थीं।
सारा का देसी लुक वायरल
सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही उन्होंने साड़ी में एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की है। गुलाबी रंग की साड़ी में सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने माथे पर टिका लगाया हुआ था और हाथमें चूड़ियां पहनी हुई थीं। सारा ने इसके साथ चोटी बनाई थी और यह देसी लुक सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस ने कमेंट करते हुए रिएक्शन दिए। कमेंट सेक्शन में फैंस शुभमन गिल का नाम लेते हुए भी दिखाई दिए।