Sania Mirza News: भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के करियर का ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) आखिरी ग्रैंड स्लैम इवेंट है। उनका वुमेंस डबल्स करियर हार के साथ खत्म हुआ। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और कजाखस्तान की उनकी जोड़ीदार एना डेनिलिना की जोड़ी दूसरे दौर में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) से बाहर हुई।
बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना की जोड़ी ने उन्हें 4-6, 6-4, 2-6 से हराया। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की मिक्सड डबल्स में उम्मीदें बची हुई हैं। इसमें दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) उनके जोड़ीदार होंगे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब जीत पाएंगी। दोनों की जोड़ी ने 2017 फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।
सानिया ओर रोहन की जोड़ी दूसरे दौर में
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) की मिकस्ड डबल्स जोड़ी ने शनिवार को दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को एक घंटे 14 मिनट में 7-5, 6-3 से हराया था। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का सामना राउंड ऑफ 16 में निकोल मेलिचर-मार्टिनेज/मैटवे मिडेलकूप और एलेन पेरेज/हैरी हेलिओवारा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
सानिया मिर्जा ने 3 वुमेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने 3 वुमेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ओपन में उनकी निगाहें 7वें प्रमुख खिताब पर है। उन्होंने अबतक अब तक 3 मिक्स्ड डबल्स और 3 वुमेंस डबल्स मिलाकर कुल 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने साल 2015 में वुमेंस डबल्स में विंबलडन और यूएस ओपन और 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने साल 2011 में फ्रेंच ओपन का फाइनल खेला थीा। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में 2009 में विम्बलडन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीता था।सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और महेश भूपति (Mahesh Bhupati) ने 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्सड डबल्स का खिताब जीता था।