भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने काफी समय पहले खेल को अलविदा कह चुकी हैं। वह इन दिनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। सानिया ने बुधवार को अपनी बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। उनकी यह दोस्त अरबों की संपत्ति की वारिस हैं।

सानिया की बेस्ट फ्रेंड हैं अन्नया बिरला

सानिया मिर्जा की यह खास दोस्त हैं अन्नया बिरला। सानिया ने उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की जिसमें कुछ वीडियो भी शामिल थी। एक वीडियो में सानिया बेबी फेस लगाकर नाचती दिखाई दीं। वहीं एक वीडियो में सानिया और अन्नया स्नैपचैट के फिल्टर लगाकर मस्ती करती हुई नजर आईं। सानिया ने अंबानी की शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं।

सानिया मिर्जा ने लिखा खास पोस्ट

सानिया ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक अन्न। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’ अन्नया बिरला ने इसके जवाब में लिखा, ‘मैं भी आपसे बहुत प्यार करती हूं, बेस्ट होने के लिए बहुत शुक्रिया।’ सानिया मिर्जा की मां नसीम मिर्जा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।’ शीतल उथप्पा ने भी अन्नया बिरला को जन्मदिन की बधाई दी।

कौन हैं अन्नया बिरला?

अन्नया बिरला देश के जाने-माने बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी हैं। केएम बिरला देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। वह आदित्या बिरला ग्रुप के मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ 1,77,864 करोड़ रुपए है। अन्नया आदित्या बिरला ग्रुप की डायरेक्टर हैं। उनके भाई आर्यमान भी डायरेक्ट के पद पर हैं। अन्नया ने ऑक्सफोर्ड ने इकनोमिक्स मैनेजमेंट में ग्रैजुएशन की है।

म्यूजिक से भी है नाता

वह म्यूजिशयन भी हैं और अब तक 30 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। उन्होंने साल 2016 में अपने प्रोफेशनल सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दो और दो प्यार के लिए गाना गाते हुए नजर आईं थीं। इस फिल्म में इलिया डी क्रूज और विघा बालन जैसे स्टार मौजूद थे।