भारतीय टेनिस स्टार बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में है। स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से उनके तलाक के बाद वह शुक्रवार को पहली बार किसी इवेंट में स्पॉट हुईं। अपने पुराने दोस्त रोहन बोपन्ना की कामयाबी का जश्न मनाने पहुंची सानिया पर सबकी निगाहें टिकी थी। वह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आई।
रोहन बोपन्ना की पार्टी में पहुंची सानिया
रोहन बोपन्ना पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। इसी हफ्ते में वह वर्ल्ड नंबर वन भी बने। इसी के लिए उन्होंने पार्टी रखी थी जिसमें सानिया भी शामिल हुई। सानिया लाल रंग की ड्रेस में बेहद ग्लैरस और खूबसूरत लग रही थीं। उनके आते ही पैप्स फोटो खिंचने लगे।
सानिया ने पैप्स से की शिकायत
सानिया इवेंट की एंट्री पर पहुंची तो पैप्स उन्हें तस्वीर खिंचाने के लिए जगह बताने लगे। सानिया भी उनकी सुनकर वहीं खड़ी हो गई। हालांकि इसके बाद उन्होंने पैप्स से शिकायत भी की। सानिया ने कहा, ‘आप लोग कितने इंस्ट्रक्शन (अनुदेश) देते हैं।’ यह कहकर वह खुद भी मुस्कुराने लगी। सानिया पैप्स से नाराज नहीं थी।
सानिया मिर्जा ने रोहन के साथ शेयर की तस्वीर
सानिया मिर्जा ने इसके बाद रोहन बोपन्ना के साथ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने भावुक कैप्शन भी लिखा। सानिया ने पोस्ट में लिखा, ‘अगर किसी ने 25 साल पहले राष्ट्री स्तर पर मिक्स्ड डबल्स खेलने वाले दो बच्चों से कहा होता कि हम दोनों एक दिन दुनिया में नंबर 1 होंगे, तो हमने इसमे मजाक समझा होता और ऐसे ही हंसे होते जैसे अगली तस्वीर में हंस रहे हैं।बधाई हो रो.. आपने यह कर दिखाया।’