भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा देश की सबसे लोकप्रिय और चहेती स्पोर्ट्स स्टार में शामिल हैं। सानिया के खेल के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही हैं। सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कई बार अपनी दिल की बातें शेयर करने के लिए कोट्स शेयर करती हैं। फैंस ने स्टोरी से अंदाजा लगाते हैं कि सानिया की जिंदगी में क्या चल रहा है।

सानिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

सानिया मिर्जा ने हाल ही में जो पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था उससे ऐसा लगा कि उनकी जिंदगी में कुछ बहुत अच्छा हुआ है। उनकी शेयर की गई पोस्ट में लिखा था, ‘sabr patince, just when you think its over allah send you a miracle’। इसका मतलब है कि सब्र, धैर्य रखें, जब आप सोचते हैं कि सब कुछ खत्म हो गया है तो अल्लाह आपको कुछ ऐसा भेजता है जो कि चमत्कार जैसा होता है।’

सानिया ने इशारों-इशारों में किसके बारे में बात की?

सानिया ने इस पोस्ट में यह साफ नहीं किया कि वह किस की बात कर रही है। सानिया की जिंदगी का चमत्कार कोई शख्स भी हो सकता है क्योंकि भारतीय टेनिस स्टार इस समय सिंगल हैं। सानिया के परिवार ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि टेनिस स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग हो चुकी हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग हो चुकी हैं सानिया

सानिया और शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी। इस शादी की दोनों ही देशों में बहुत चर्चा हुई थी। दोनों 12 साल तक साथ रहे। साल 2022 से दोनों के अलग होने की खबरें आनें लगी थीं। न तो वह साथ नजर आते थे और न ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट करते थे। इस साल शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की। इसके बाद ही सानिया के परिवार की ओर से तलाक को लेकर बयान जारी किया गया। इस साल दोनों ने अपने बेटे इजहान का जन्मदिन भी अलग-अलग मनाया। वह बेटे के जन्मदिन पर भी साथ नजर नहीं आए।