भारतीय की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा खेल से दूर होने के बावजूद सुर्खियों में हैं। सानिया की 12 साल की शादी टूट गई और अब उनका ध्यान अपने बेटे पर है। सानिया पिछले काफी समय से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उम्मीद और अल्लाह से जुड़ी कोट्स शेयर करती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही एक पोस्ट शेयर किया है।

सानिया मिर्जा ने शेयर की स्टोरी

सानिया ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उर्दू में लिखा था जिसका अंग्रेजी ट्रांसलेशन उसके नीचे था। सानिया ने लिखा, ‘और फिर अल्लाह आपको वह चीजें देकर हैरान कर देता है जो कि आप चाहते थे लेकिन आपको उनका मिलना नामुमकिन लगता था।’

हज से लौटी हैं सानिया

सानिया कुछ समय पहले ही हज से वापस लौटी हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘अगर मैं यह लिखूं कि मैंने जिंदगी की सबसे अच्छी यात्रा की तो यह बहुत हल्की बात होगी। यह मेरे शरीर और आत्मा के लिए यह अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। मैं 1000 बार इसके लिए अल्लाह का शुकिया करती हूं।’

सानिया की शादी को लेकर उड़ी थी अफवाहें

सानिया मिर्जा का नाम कुछ समय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ जोड़ा गया था। ऐसी अफवाहें थी कि यह दोनों खिलाड़ी शादी करने वाले हैं। हालांकि सानिया मिर्जा के पिता इमरान ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा था कि यह सब बेबुनियाद और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सानिया इस समय सिंगल है। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने अपने तलाक की बात को कबूला था।

सानिया को ढूंढना है लव इंट्रेस्ट

सानिया मिर्जा कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो में गईं थी। यहां होस्ट कपिल ने कहा कि अगर सानिया पर फिल्म बनाई जाएगी तो शाहरुख खान लव इंट्रेस्ट का रोल कर सकते हैं।सानिया ने कपिल की बात काटते हुए कहा, ‘अभी मुझे पहले लव इंटरेस्ट ढूंढ़ना है.’