भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपना लव इंट्रेस्ट ढूंढ रही हैं। उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर यह बात कही थी। सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। हालांकि इस साल की शुरुआत में दोनों अलग हो गए। सानिया हमेशा से लाइमलाइट में रही है। उनकी डेटिंग लाइफ भी चर्चा में रही है। सानिया का नाम पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जोड़ा गया जिसके बाद टेनिस स्टार के पिता ने इसे अफवाह बताया था। शोएब मलिक से शादी से पहले भी सानिया का नाम कई लोगों से जुड़ा। उनकी एक बार सगाई भी हुई। जानिए किन लोगों के साथ सुर्खियों में आया सानिया का नाम।

सोहराब मिर्जा

सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से पहले सोहराब मिर्जा से सगाई की थी। उस समय सानिया करियर की शुरुआत में ही थी। दोनों काफी समय तक साथ थे। दोनों के परिवार एक-दूसरे को तीन पीढ़ियों से जानते थे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला। दोनों ने सगाई तोड़ दी। सोहराब ने इंटरव्यू में कहा था कि दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा था। उन्हें अंदाजा था ऐसा हो जाएगा।

शाहिद कपूर

सानिया मिर्जा का नाम बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर से भी जुड़ा था। दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई वह कॉफी विद करण शो में नजर आए। दोनों के अफेयर की खबरें काफी समय तक चली। हालांकि दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। शाहिद जब दोबारा शो में आए तो उन्होंने एक सेक्शन के दौरान सानिया मिर्जा को किल करने की बात कही थी।

नवदीप पालापोलू

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया ने साउथ सिनेमा के एक्टर नवदीप पालापोलू को भी डेट किया। नवदीप या सानिया ने कभी इस रिश्ते को नहीं कबूला लेकिन दोनों कई बार साथ नजर आए। नवदीप ने हालांकि यह माना कि वह और सानिया अच्छे और करीबी दोस्त है।

युवराज सिंह

सानिया मिर्जा का नाम भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा है। दोनों उस समय युवा थे और अपने-अपने खेल में नाम बना रहे थे। दोनों पार्टी और इवेंट्स में साथ नजर आए। उनकी तस्वीरें वायरल हुई तो दोनों के लिंक अप की बातें सामने आईं।