भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस और चाहने वालों को जिंदगी की अपडेट देती रहती हैं। सानिया भले ही अपनी रोमांटिक लाइफ में सिंगल हो लेकिन उनकी जिंदगी में प्यार की कमी नहीं है। उन्होंने नौ जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपने पसंदीदा शख्स के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि वह उनकी पसंदीदा डेट है। यह शख्स उनका बेटा इजहान नहीं है। सानिया को अपनी इस पोस्ट के जवाब में आंसू वाले इमोजी मिले।

सानिया मिर्जा ने फराह खान के साथ शेयर की तस्वीर

सानिया भले ही खेल की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं लेकिन बॉलीवुड में भी उनके कई दोस्त हैं। फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान उनकी करीबी दोस्तों में शामिल है। यह दोस्ती सालों पुरानी है और फराह खान के जन्मदिन के मौके पर सानिया ने यह भी बता दिया कि फराह ही वह शख्स हैं जिनके साथ वह हमेशा डेट पर जाती रही हैं।

सानिया की पसंदीदा शख्स हैं फराह खान

नौ जनवरी को फराह खान का जन्मदिन होता है। इस मौके पर सानिया ने फराह के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘सबकी पसंदीदा, खास तौर पर मेरी फेवरेट को जन्मदिन मुबारक। मेरी फोरएवर डेट फराह खान कुंदर।’ यह स्टोरी फराह ने भी शेयर की। उन्होंने सानिया को जवाब देते हुए लिखा, ‘आज कल यह डेट नहीं हो रही है।’ इसके साथ ही उन्होंने आंसू वाला इमोजी भी शेयर किया।

रोहित, गिल, श्रेयस, राहुल से सजी भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आकाश चोपड़ा ने किया चयन; संजू-सूर्यकुमार को किया इग्नोर

सानिया मिर्जा ने साल की शुरुआत में किया था बड़ा ऐलान

सानिया मिर्जा ने इस साल की शुरुआत में भी बड़ा ऐलान किया था। उन्होंनेबच्चों की फिटनेस और पढ़ाई को बढ़ावा देने वाले CESA Spaces नाम की संस्था से जुड़ने का फैसला किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारिरीक और मानसिक विकास की ओर ध्यान केंद्रित करना है। इस संस्था में बच्चों की शारीरिक गतिविधियों, खेल, और फिटनेस के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और मेंटल ग्रोथ पर भी काम किया जाएगा।