भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक की तलाक की अफवाहें पिछले साल से आ रही हैं। दोनों को एक साथ भी बहुत कम देखा गया है। सोशल मीडिया पर भले ही वह एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं लेकिन लगभग एक साल से एक साथ तस्वीरें शेयर नहीं की है। सानिया मिर्जा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया जिसके बाद कई फैंस को अफवाहों पर यकीन होने लगा है।
सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी
सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है जिसमें लिखा है, ‘शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है, कर्ज लेना मुश्किल है और हाथ रोक कर खर्च करना मुश्किल है। जिंदगी कभी भी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल होगी। हालांकि हम अपनी मुश्किलें खुद चुनते हैं। समझदारी से इसका चुनाव करें।’
सानिया मिर्जा की इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल
इस पोस्ट में लिखा है कि तलाक मुश्किल है। सानिया लगातार कहती आ रही है कि उनके लिए यह समय आसान नहीं रहा है। इसी कारण फैंस को ऐसा लग रहा है कि सानिया ने इशारों-इशारों में इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह और शोएब अलग हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस स्टोरी के स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं। शोएब मलिक और सानिया ने साल 2010 में शादी की थी। तब इस शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था।
चर्चा में रही है सानिया-शोएब की शादी
सानिया और शोएब की शादी हमेशा से ही चर्चा में रही। पिछले साल जब तलाक की अफवाहें आई तब शोएब मलिक के पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरें भी आई। हालांकि सानिया और शोएब में किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की। सानिया और शोएब का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। वह फिलहाल अपनी मां सानिया के साथ दुबई में रहते हैं। शोएब बेटे से लगातार मिलते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते हैं।