भारतीय स्टार एथलीट सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया। टेनिस स्टार को इस दिन कई एक्टर, नेताओं और खिलाड़ियों से बधाई मिली। कई क्रिकेटर्स ने भी सानिया को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी जिसमें युवराज सिंह शामिल थे। सानिया ने सभी का शुक्रिया कहा और साथ ही यह भी बताया कि वह कुछ खास लोगों को मिस कर रही थीं।

बेटे इजहान के साथ सानिया ने मनाया जन्मदिन

सानिया ने जन्मदिन के दो दिन बाद जन्मदिन की तस्वीर शेयर की। इश तस्वीर में वह अपने बेटे इजहान मलिक अपनी बहन अनम की बेटी दुआ के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने दुआ को गोद में लिया हुआ है और केक काट रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में इजहान उन्हें किस करता नजर आ रहा है। सानिया की तस्वीर से ज्यादा फैंस का ध्यान उनके कैप्शन पर गया।

सानिया के कैप्शन ने खींचा फैंस का दिल

सानिया ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने वहाट्सएप, स्टोरीज, पोस्ट और मिलकर मुझे जन्मदिन की बधाई दी। मैं आप सभी का शुक्रिया कहना चाहती हूं। मैं बहुत लकी हूं कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। कुछ लोगों को मैंने मिस किया और वह जानते कि वह कौन हैं।’

बेटे के जन्मदिन पर साथ थे सानिया और शोएब मलिक

सानिया किसे मिस कर रही थी ये उन्होंने साफ तौर पर नहीं कहा लेकिन फैंस का ये मानना है कि वह अपने पति शोएब मलिक को मिस कर रही थी। शोएब मलिक तस्वीरों में नजर नहीं आए थे और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सानिया को विश किया। हालांकि कुछ दिन पहले ये दोनों अपने बेटे इजहान के जन्मदिन पर साथ थे। शोएब ने बेटे के साथ जो तस्वीरें शेयर की उसके बैकग्राउंड में सानिया नजर आ रही थी। सानिया और शोएब काफी समय से साथ नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी तलाक की पुष्टि नहीं की है।