महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे समय से दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं आई है। जब भी सोशल मीडिया पर उनकी कोई फोटो या वीडियो वायरल होता है तो उस पर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ जाती है। ऐसा ही तब हुआ जब धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे धोनी को ‘स्वीटी’ और ‘क्यूटी’ कैसा रिएक्शन देते हैं वह भी उनके फैंस का दिल छू लेना वाला है। धोनी ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और जींस पहन रखी है।
साक्षी के इस वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुरी, जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे, युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच, आशीष नेहरा की पत्नी रुशमा, ऋषभ पंत, सानिया मिर्जा, सोफी चौधरी और जस्सी गिल समेत बहुत से लोगों ने भी साक्षी की पोस्ट पर कमेंट किए हैं। हालांकि, पंत को कमेंट करना भारी पड़ गया।
पंत ने साक्षी के वीडियो पर कमेंट किया, ‘Hie cutie’ इसके बाद उन्होंने मुस्कुराती बिल्ली वाली इमोजी भी पोस्ट की। बस फिर क्या था। पंत के कमेंट के बाद फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। kshivam94 ने लिखा, ‘फॉर्म पर ध्यान दो सरजी, याद रखो धोनी अभी रिटायर नहीं हुए हैं।’ whtz_in_a_name ने लिखा, ‘…. नहीं पंत, नहीं तो राहुल हमेशा विकेटकीपर बन जाएगा।’ jhadeepak_ ने कमेंट किया, ‘भाई ये क्यूटी तो ठीक है, पर जगह नहीं मिलेगी।’ _adi_reigns ने लिखा, ‘तू अपना काम देख।’ kukaas_dhoon ने कमेंट किया, ‘ऋषभ पंत अब कैप्टन कोहली है, अनुष्का ने भी पोस्ट किया है अभी…, उस पर कमेंट नहीं किया?… टीम में रहना है कि नहीं?’
साक्षी ने इस वीडियो से कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस फोटो में धोनी बहुत अजीब तरीके से मुंह बनाकर खड़े हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के एक किनारे पर कपिल देव भी नजर आ रहे हैं। मतलब वे गलती से इस तस्वीर में फोटोबॉम्बर बन गए हैं। कपिल देव की इस फोटो को गलती से फोटोबॉम्ब करने पर फैंस ने इस पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट भी किए हैं।

