चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां आईपीएल 2021 का खिताब जीतने के बाद चर्चा में हैं। उसी बीच फाइनल मुकाबले के बाद अचानक सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी के प्रेग्नेंट होने की खबर वायरल होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने इस बात की जानकारी दी है।

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकट्रैकर सहित अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी धोनी 4 माह की प्रेग्नेंट हैं। यानी एमएस धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस बात की पुष्टि की है सीएसके के सीनियर खिलाड़ी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने। ये जानकारी भी इस रिपोर्ट में दी गई है।

साथ ही सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिससे साक्षी प्रेग्नेंट लग रही हैं। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैलने लगी है। जिसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:-

आपको बता दें कि साक्षी धोनी मूल निवासी उत्तराखंड के देहरादून की हैं। 2010 में उनकी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार एमएस धोनी से शादी हुई थी। इसके बाद साल 2015 में दोनों एक बच्ची के माता-पिता बने थे जिसका नाम जीवा धोनी है। जीवा इस वक्त 6 साल की है।

IPL 2022 में खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई के साथ भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने अभी छोड़ा नहीं है

इसी बीच दोबारा खबरे आने लगी हैं कि धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि आखिर इस बात में कितना दम है। वायरल खबरों के मुताबिक तो प्रियंक रैना ने इस बात को कंफर्म किया है लेकिन अभी इसे लेकर उनका कोई वीडियो या पोस्ट सामने नहीं आया है।

अगर धोनी की बात करें तो उनकी कप्तानी में सीएसके चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनी है। वे पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा भी कहे चुके हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटोर नियुक्त किया गया है। यानी धोनी अभी यूएई में ही रुकेंगे और सीधा सीएसके के कैम्प से भारतीय कैम्प में जाकर जुड़ेंगे।