क्रिकेट की दुनिया से प्यार की दुनिया तक एक नया दिलचस्प अध्याय शुरू हुआ है! भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कथित तौर पर बुधवार 13 अगस्त 2025 को सानिया चंडोक से सगाई की। सानिया चंडोक मुंबई के जाने-माने उद्योगपति और ग्राविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन रवि घई की नातिन हैं। वह रवि घई की बेटी गौरिका चंडोक की पुत्री हैं। रवि घई का नाम होटल इंडस्ट्री और आइसक्रीम ब्रांड ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ से भी जुड़ा है।

इस सगाई समारोह की खास बात रही कि यह एक बेहद निजी समारोह था। समारोह में केवल करीबी मित्र और परिजन ही मौजूद थे। मीडिया या बड़े सामाजिक आयोजनों से दूर, शांत माहौल में अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जिंदगीभर का साथ निभाने का वादा किया।

अर्जुन ने गेंद नहीं, दिल से किया क्लीन बोल्ड

अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर जैसी ही सामने आई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर फैंस और दोस्तों ने बधाइयों की बौछार कर दी। इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) पर #ArjunTendulkar और #SaaniyaChandok ट्रेंड करने लगे। क्रिकेट फैंस ने लिखा, ‘अर्जुन ने इस बार गेंद से नहीं, दिल से क्लीन बोल्ड कर दिया।’

रवि घई की नातिन हैं सानिया चंडोक

सानिया चंडोक की पहचान भी कम रोचक नहीं है। वह मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी रवि घई (ग्राविस अस्पतालिटी लिमिटेड के चेयरमैन, जो इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइस्क्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी से जुड़ी प्रमुख हस्ती हैं) की नातिन हैं। सानिया चंडोक खुद भी एक सफल उद्यमी हैं।

भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की नामित हिस्सेदार और डायरेक्टर हैं। इसके अलावा उन्हें पालतू पशुओं के लिए स्पा और स्टोर का संयोजन करना पसंद है। वह अपने व्यवसाय को बहुत ही निजी अंदाज में संभालती हैं। वह सोशल मीडिया से दूर हैं।

अलग छाप छोड़ रहे अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई में 24 सितंबर 1999 को जन्में अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा से खेलते हैं। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ घरेलू करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ मैच से टी20 में डेब्यू किया। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। सीजन 2022/23 में वह गोवा गए और प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया।

प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का प्रदर्शन अच्छा रहा। रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक समेत 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं। इसमें एक बार पांच विकेट और दो बार 4-4 विकेट भी शामिल हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने 18 मैच खेले हैं। इसकी 10 पारियों में उन्होंने 102 रन बनाए हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। अर्जुन की मेहनत और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखा है। अब उनकी पर्सनल लाइफ भी फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

  • फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड: 17 मैच, 532 रन, 37 विकेट (1 बार पारी में 5 विकेट)
  • लिस्ट A रिकॉर्ड: 25 विकेट और 100 से ज्यादा रन।
  • इंडियन प्रीमियर लीग रिकॉर्ड: मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच, 3 विकेट।

कौन हैं सानिया चंडोक? लंदन से की मैनेजमेंट की पढ़ाई, मुंबई से शुरू किया अपना कारोबार; होने वाले ससुर से ज्यादा है नाना की नेटवर्थ