Sachin Tendulkar 50th Birthday: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन 24 अप्रैल को होता है। इस बार ये मौका उनके लिए और भी खास है क्योंकि ये उनका 50वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ गोवा पहुंच चुके हैं। उनके साथ पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी एयरपोर्ट पर नजर आई। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर दिखाई नहीं दिए।
फैंस ने सारा के साथ ली तस्वीरें
भारी सेक्यूरटी से घिरे सचिन तेंदुलकर एयरपोर्ट पर बड़ी तेज रफ्तार में चलते हुए नजर आए। वहीं अंजलि तेंदुलकर भी फैंस की भीड़ से बचते हुए दिखाई दे रही थी। इस बीच फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें सारा तेंदुलकर भी नजर आई।
ऑरेंज रंग की ड्रेस में सारा काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वो भी मां के पीछे जाना चाह रही थी, इस बीच एक फैन ने उन्हें रोका और साथ में सेल्फी खिंचाई। सारा ने तस्वीर लेने के बाद फैन को शुक्रिया कहा और वहां से निकल गईं।
अर्जुन तेंदुलकर परिवार के साथ नहीं आए नजर
सारा तो पिता के साथ गोवा चली गईं लेकिन अर्जुन तेंदुलकर परिवार के साथ दिखाई नहीं दिए। अर्जुन इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं। टीम को अपना अगला मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। ऐसे में ये तय नहीं है कि अर्जुन पिता के जन्मदिन पर साथ होंगे या नहीं।
अर्जुन ने हाल ही में किया है मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू
सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वो टीम के मेंटॉर हैं। सारा तेंदुलकर भी अकसर भाई अर्जुन को चीयर करने स्टेडियम में पहुंचती है। अर्जुन के डेब्यू के समय सचिन ने भावुक संदेश लिखा था। उन्होंने कहा था कि ये अर्जुन के करियर में बड़ा कदम है। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बताया था कि बेटे के डेब्यू पर सचिन की आंखों में आंसू थे।