New Zealand VS South Africa, 1st Test Match: न्यूजीलैंड ने 7 फरवरी 2024 को दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 281 रन के बड़े अंतर से हराया। माउंट मोनगानुई के बे ओवल स्टेडियम में 4 फरवरी को शुरू हुए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 511 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

IPL 2024 में ऋषभ पंत खेलेंगे या नही? दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने दिया अपडेट

साउथ अफ्रीका की पहली पारी 162 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन नहीं दिया और दूसरी पारी 4 विकेट पर 179 रन बनाकर घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 529 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में मेहमान टीम ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 247 रन ही बना पाई।

भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन के 9 खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेले

साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में 26 से 28 दिसंबर 2023 के बीच खेले गए टेस्ट में भारत के खिलाफ एक पारी और 32 रन से जीत हासिल की थी। यही नहीं, दूसरे टेस्ट में भी बड़ी मुश्किल से भारतीय टीम उसे हरा पाई थी। ऐसे में अचानक ऐसा क्या हो गया, जिसने साउथ अफ्रीकी टीम को बिल्कुल साधारण बना दिया। दरअसल, उसका यह बंटाधार देश की घरेलू टी20 लीग SA20 के कारण हुआ है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 6 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी SA20 का हिस्सा हैं। सेंचुरियन में साउथ अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ जिस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी, उसके 9 खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में आखिरी एकादश का हिस्सा नहीं थे। सिर्फ दो खिलाड़ी डेविड बेडिंघम और कीगन पीटरसन ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। शायद यही वजह रही कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उसके 6 खिलाड़ियों को पदार्पण करने का मौका मिला।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यह थी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

नील ब्रांड (कप्तान), एडवर्ड मूर, रेनार्ड वान टोंडर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन (विकेटकीपर), डुआन ओलिवियर, त्शेपो मोरेकी, डेन पैटर्सन।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यह थी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डिजोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।