सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने पहले क्वालीफायर में डरबन सुपर जायंट्स को 51 रनों से हराकर 2024 एसए (2024 SA20) के फाइनल में जगह बनाई। कप्तान एडेन मार्कराम ने बल्ले से 23 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया, लेकिन वह एक कैच की बदौलत सुर्खियों में आ गए। यह इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच हो सकता है। मार्कराम ने उड़ते हुए हैरान कर देने वाला कैच पकड़ा। इसे देखकर दर्शकों के मुंह खुले रह गए।
जब एडेन मार्कराम ने यह कैच पकड़ा तब डरबन सुपर जायंट्स का स्कोर 3.4 ओवर में 13/2 था। तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन की गेंद पर जेजे स्मट्स ने मिड ऑन की ओर पुल शॉट लगाया। शॉट कनेक्ट नहीं हुआ, लेकिन गेंद आराम से मिड-ऑन पर फील्डर के ऊपर से निकल जाती। एडेन मार्करान ने ऐसा नहीं होने दिया।
मार्कराम का हैरान कर देने वाला कैच
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के कप्तान मार्कराम ने छलांग लगाई और दाहिने हाथ से अपने सिर के ऊपर से गेंद पकड़ लिया। फिर वह जमीन पर गिरने के बाद भी उसे पकड़े रहे। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मार्कराम तुरंत अपने साथियों से घिर गए। स्मट्स को मैदान से बाहर जाना पड़ा। वापस चले गए।
डेविड मालन के 45 गेंद पर 63 रन बनाए
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने ओपनर बल्लेबाज डेविड मालन के 45 गेंद पर 63 रन की मदद से 157/8 रन बनाए। मार्कराम ने काफी हद तक एंकर की भूमिका निभाई, लेकिन 17वें ओवर में उनके आउट होने से टीम बिखर गई। डिफेंडिंग चैंपियन ने 29 रन पर पांच विकेट खो दिए। दो रन आउट और जूनियर डाला (2/35) की कुछ बेहतरीन डेथ बॉलिंग की मदद से सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को डरबन सुपर जायंट्स 20 ओवरों में 157/8 के स्कोर पर रोकने में सफल रहा।
ओटनील बार्टमैन और मार्को यानसेन ने 4-4 विकेट लिए
डरबन सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी खराब रही और टीम 19.3 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। ओटनील बार्टमैन और मार्को यानसेन ने 4-4 विकेट लिए। इसके अलावा लियाम डॉसन ने 2 विकेट लिए। डरबन सुपर जायंट्स के लिए वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 23 रन बनाए।