IPL 2025, RR vs RCB LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 28वें मैच में रविवार (13 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 9 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ग्रीन जर्सी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
RR vs RCB IPL 2025 LIVE Streaming: Watch Here
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 174 रन के लक्ष्य के जवाब में 17.3 ओवर में1 विकेट पर 175 रन बनाए। जयपुर में सीजन के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। आरसीबी के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा।
Indian Premier League, 2025
Rajasthan Royals
173/4 (20.0)
Royal Challengers Bengaluru
175/1 (17.3)
Match Ended ( Day – Match 28 )
Royal Challengers Bengaluru beat Rajasthan Royals by 9 wickets
इस जीत के साथ आरसीबी 8 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स 6 मैच में चौथी हार के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई। आरसीबी को अगला मैच पंजाब किंग्स से 18 अप्रैल को खेलना है। राजस्थान को अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से 16 अप्रैल को खेलना है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंद पर 75 रन बनाए। संजू सैमसन ने 15, रियान पराग ने 30 और शिमरोन हेटमायर ने 9 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 35 और नितीश राणा 4 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने 1-1 विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने संदीप शर्मा को चौका जड़कर मैच खत्म किया। उन्होंने नाबाद 40 रन बनाए। विराट कोहली 62 रन बनाकर नाबाद रहे। फिल साल्ट 65 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के लिए कुमार कार्तिकेय को 1 विकेट मिला। रजत पाटीदार ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। राजस्थान की प्लेइंग 11 में वानिंदु हसरंगा की फजहलक फारूकी की जगह वापसी हुई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। 174 रन के लक्ष्य के जवाब में 17.3 ओवर में1 विकेट पर 175 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने संदीप शर्मा को चौका जड़कर मैच खत्म किया। उन्होंने नाबाद 40 रन बनाए। विराट कोहली 62 रन बनाकर नाबाद रहे। फिल साल्ट 65 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के लिए कुमार कार्तिकेय को 1 विकेट मिला।
विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया है। 42 गेंद पर 58 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर क्रीज पर। 38 गेंद पर 54 रन की साझेदारी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 15 ओवर में 1 विकेट 146 रन। 30 गेंद पर 28 रन चाहिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद पर 50 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 13 और विराट कोहली 39 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।
फिल साल्ट 33 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट। कुमार कार्तिकेय को विकेट मिला। विराट कोहली 26 रन बनाकर क्रीज पर। देवदत्त पडिक्कल 5 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9.2 ओवर में 1 विकेट 99 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 64 गेंद पर 75 रन चाहिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 ओवर में 65 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 109 रन चाहिए। विराट कोहली 18 और फिल साल्ट 46 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 ओवर में 30 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 144 रन चाहिए। विराट कोहली 7 और फिल साल्ट 23 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और विराट कोहली क्रीज पर। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली गेंद पर चौका लगा। इसके बाद साल्ट ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। आरसीबी का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 10 रन। जीत के लिए 164 रन चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंद पर 75 रन बनाए। संजू सैमसन ने 15, रियान पराग ने 30 और शिमरोन हेटमायर ने 9 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 35 और नितीश राणा 4 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने 1-1 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। आखिरी ओवर में शिमरोन हेटमायर 9 रन बनाकर आउट। नितीश राणा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। ध्रुव जुरेल 35 रन बनाकर नाबाद रहे। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में 11 रन दिए और 1 विकेट लिया।
राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 147 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 15 और शिमरोन हेटमायर 7 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 21 रन की साझेदारी।
यशस्वी जायसवाल को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 47 गेंद पर 75 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 2 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 16 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन।
राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 64 और ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर क्रीज पर। 10 गेंद पर 9 रन की साझेदारी।
रियान पराग को यश दयाल ने पवेलियन भेजा। विराट कोहली ने अच्छा कैप लपका। उन्होंने 30 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13.2 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल ने 35 गेंद पर 7 चौके और 1छक्के की मदद से 50 रन ठोके। रियान पराग 28 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। रियान पराग 28 और यशस्वी जायसवाल 49 रन बनाकर क्रीज पर। 31 गेंद पर 46 रन की साझेदारी।
राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। रियान पराग 18 और यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर क्रीज पर। 19 गेंद पर 28 रन की साझेदारी।
क्रुणाल पंड्या ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 गेंद पर 15 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6.5 ओवर में 1 विकेट पर 49 रन। यशस्वी जायसवाल 32 और रियन पराग नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 36 रन बनाए। संजू सैमसन 5 और यशस्वी जायसवाल 19 गेंद पर 29 रन बनाकर क्रीज पर। यश दयाल के ओवर में 12 रन बने।
यशस्वी जायसवाल ने 3 चौके जड़ दिए थे। वह 11 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 19 रन। यशस्वी जायसवाल 13 और संजू सैमसन 5 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद स्कोर 6 रन। जायसवाल ने चौके से खाता खोला। सैमसन 1 रन बनाकर क्रीज पर।
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
ग्रीन जर्सी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रजत पाटीदार ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजस्थान की प्लेइंग 11 में वानिंदु हसरंगा की फजहलक फारूकी की जगह वापसी हुई।
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला जयपुर में इस सीजन का पहला मैच होगा। राजस्थान ने अपने पहले 2 घरेलू मैच गुवाहाटी में खेले।
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन/जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा/फजलहक फारूकी, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय।
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रविवार (13 अप्रैल) को पहला मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स 5 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 में से 3 मैच जीतकर 5वें नंबर पर है। लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स के लिए जनसत्ता के साथ जुड़े रहें।