IPL 2022, RR vs RCB Qualifier 2 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के दूसरे क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सात विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। 158 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने जोस बटलर के शतक की मदद से 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
राजस्थान की टीम 29 मई 2022 को इसी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी। वहीं, बैंगलोर का आईपीएल 2022 का खिताब जीतने का सपना टूट गया। लगातार तीसरी बार बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंचकर बाहर हुई है। इससे पहले आईपीएल के 2020 और 2021 में भी टीम एलिमिनेटर में हार गई थी। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वह क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से हार गई थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर न एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।
राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 21, संजू सैमसन ने 23 और देवदत्त पडिक्कल ने 9 रनों की पारी खेली। जोस बटलर ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली। शिरमोन हेटमायर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर के लिए जोस हेजलवुड ने दो और वनिंदु हसरंगा ने एक विकेट लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मैककॉय ने 3-3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और अश्विन के हिस्से एक-एक विकेट आया। चहल इस मैच में भी विकेट नहीं ले पाए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा डुप्लेसिस ने 25, ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन बनाए। शाहबाज अहमद 12 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इस मैच में दोनों ही टीमों प्लेइंग इलेवन में बिना बदलाव किए उतरीं।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
IPL 2022 RR vs RCB: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
Indian Premier League, 2022
Rajasthan Royals
161/3 (18.1)
Royal Challengers Bangalore
157/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Qualifier 2 )
Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bangalore by 7 wickets
IPL 2022, RR vs RCB : राजस्थान की टीम 29 मई 2022 को इसी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी। वहीं, बैंगलोर का आईपीएल 2022 का खिताब जीतने का सपना टूट गया। लगातार तीसरी बार बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंचकर बाहर हुई है।
युजवेंद्र चहल 9वां ओवर लेकर आए। रजत पाटीदार ने उनकी तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 11 रन आए। नौ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 69 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 24 गेंद में 24 रन हैं। रजत पाटीदार के 22 गेंद में 28 रन हैं।
रविचंद्रन अश्विन 8वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 6 रन आए। आठ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 21 गेंद में 22 रन हैं। रजत पाटीदार के 19 गेंद में 20 रन हैं।
ओबेद मैककॉय सातवां ओवर लेकर आए। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 6 रन आए। सात ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 17 गेंद में 19 रन हैं। रजत पाटीदार के 17 गेंद में 18 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा छठा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर रजत पाटीदार ने करारा कट लगाया और गेंद सीमा रेखा के पार चली गई। रजत ने अगली गेंद पर भी चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर रियान पराग ने आसान कैच छोड़ दिया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 9 रन आए। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 46 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 15 गेंद में 17 रन हैं। रजत पाटीदार के 13 गेंद में 14 रन हैं।
ट्रेंट बोल्ट पांचवां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर डुप्लेसिस बीट हुए। हालांकि, गेंद उनके दस्ताने और फिर संजू के दस्ताने से टकराने के बाद बाउंड्री के पार चली गई। डुप्लेसिस ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 12 रन आए। पांच ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 14 गेंद में 17 रन हैं। रजत पाटीदार के 8 गेंद में 5 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा चौथा ओवर लेकर आए। रजत पाटीदार ने उनकी पहली गेंद पर ही चौका जड़ दिया। हालांकि, तीसरी गेंद पर पाटीदार पूरी तरह से चकमा खा गए। वह भाग्यशाली रहे कि गेंद उनके बल्ले को छोड़कर फाइन लेग सीमा रेखा की ओर से चली गई। गेंद ने इतना टर्न लिया था कि संजू सैमसन डाइव लगाकर भी उसे रोक नहीं पाए। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 8 रन आए। चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 9 गेंद में 6 रन हैं। रजत पाटीदार के 7 गेंद में 4 रन हैं।
ट्रेंट बोल्ट तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर डुप्लेसिस ने चौका लगाया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 4 रन आए। तीन ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 9 गेंद में 6 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर डुप्लेसिस बीट हुए। पीके ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। पीके ने भी DRS नहीं लिया। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर डुप्लेसिस ने स्ट्राइक कोहली को दी। कोहली अगली दो गेंद में कोई रन नहीं ले पाए और पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। प्रसिद्ध कृष्णा की यह ऑफ स्टंप के बाहर गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ थी। कोहली उसे खड़े-खड़े ऑफ साइड पर खेलना चाहते थे, लेकिन अतिरिक्त उछाल के कारण चकमा खा गए। गेंद बाहरी किनारा लेकर संजू सैमसन के दाईं ओर गईं। वहां संजू ने आसान कैच ले लिया। विराट कोहली 8 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह पिछले मैच के शतकवीर रजत पाटीदार क्रीज पर आए।
विराट कोहली ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का भी लगाया। पहले ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है। कोहली के 5 गेंद में 7 रन हैं। डुप्लेसिस के एक गेंद में एक रन हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। कोहली ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और आरसीबी का खाता खोला।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करते। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन का 16वां मुकाबला खेल रही है। आईपीएल 2022 में यह सिर्फ तीसरी बार है जब संजू सैमसन ने टॉस जीता है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
IPL 2022, RR vs RCB: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इसमें से 11 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 में जीत हासिल की है। हालांकि, आईपीएल 2018 से, दोनों टीमों के बीच खेले गए 9 में से 4 में राजस्थान और 5 में बैंगलोर ने बाजी अपने नाम की है। 2011 में प्लेऑफ की शुरुआत होने के बाद से लीग चरण में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ने हर बार फाइनल में जगह बनाई है और सात बार खिताब जीता है। दोनों टीमों की ओर से छक्के लगाने की बात करें तो आरसीबी ने 137 छक्के लगाए हैं, जो आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने 123 छक्के लगाए हैं।
