इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 20 रन से हरा दिया। सवाई मान सिंह स्टेडियम में रविवार (24 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स केवल 173 रन बना पाई। रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन (नाबाद 82) के अर्धशतक और उनकी रियान पराग (43) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 93 रन की साझेदारी की मदद से लखनऊ सुपर जायट्स के खिलाफ चार विकेट पर 193 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंद में 24 और ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद में नाबाद 20 रन का योगदान दिया। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 58 रन बनाए। वहीं निकोलसन पूरन ने तूफानी 64 रन की पारी खेली। हालांकि दोनों टीम को जीत नहीं दिल सके।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Rajasthan Royals 
193/4 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
173/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 4 )
Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 20 runs

Live Updates

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से मात दी

19:33 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, RR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स 21 रन से हारा मैच

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 21 रन से मात देकर लीग में जीत के साथ शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 58 रन बनाए वहीं निकोलस पूरन ने तूफानी 64 रन की पारी खेली। हालांकि दोनों टीम को जीत नहीं दिल सके। लखनऊ की टीम केवल 173 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो, नांग्रे बर्गर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

19:21 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Score: लखनऊ को आखिरी ओवर में चाहिए 27 रन

19वें ओवर संदीप शर्मा ने 11 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन ने मिड विकेट पर गैप में चौका लगाया। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा ने चौका लगाया। लखनऊ को अब आखिरी ओवर में 27 रन की जरूरत है।

19:17 (IST) 24 Mar 2024
RR vs LSG, IPL Score: मार्कस स्टोइनिस आउट

अश्विन ने मार्कस स्टोइनिस को आउट किया और अपनी टीम को जीत के और करीब पहुंचा दिया है। अश्विन की कैरम बॉल पर स्टोइनिस स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में थे लेकिन डीप मिड विकेट पर ध्रुव जुरैल को कैच दे बैठे। स्टोइनिस ने 4 गेंदों में 3 रन बनाए।

19:09 (IST) 24 Mar 2024
lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, Live Updates: केएल राहुल आउट

टाइमआउट के बाद पहली ही गेंद पर पर संदीप शर्मा ने केएल राहुल को आउट किया। राहुल ने स्वीप कवर की ओर गेंद को खेला लेकिन वह कैच दे बैठे। राहुल ने 44 गेंदों में 58 रन बनाए हैं।

18:52 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Score: निकोलस पूरन की अटैकिंग बल्लेबाजी

13वें ओवर में निकोलसन पूरन के बल्ले से बड़े शॉट्स देखने को मिले। ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन ने छक्का जमाया। अगली गेंद पर एक्सट्रा कवर पर चौका जड़ा। वहीं पांचवीं गेंद पर पूरन ने लॉन्ग ऑन पर एक और छक्का लगाया। इस ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 20 रन दिए।

18:45 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, LSG vs RR, LIVE Score: केएल राहुल की तूफानी बल्लेबाजी

11वें ओवर में केएल राहुल का तूफान देखने को मिला। ओवर की चौथी गेंद पर राहुल ने मिड विकेट पर छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर मिड ऑन पर चौका जड़। ओवर का अंत भी राहुल ने चौका जड़ दिया।

18:35 (IST) 24 Mar 2024
Lucknow vs Rajasthan: आवेश खान का किफायती ओवर

नौवें ओवर में आवेश खान ने पांच रन दिए। 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने 10 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरन ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया।

18:30 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Score: दीपक हूडा आउट

8वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने दीपक हूडा को आउट करके अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई। हुडा ने डीप मिड विकेट पर गेंद को खेला लेकिन ध्रुव जुरैल को कैच दे बैठे। 13 गेंदों में हूडा ने 26 रन बनाए।

18:14 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, IPL 2024 Live Score: केएल राहुल का शानदार छक्का

छठे ओवर में अश्विन ने 15 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने स्लॉग स्वीप के साथ छक्का जड़ दिया। कप्तान केएल राहुल अब लय में नजर आ रहे हैं।

18:12 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, IPL 2024 Live Score: इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आए दीपक हूडा

बडोनी के आउट होने के बाद दीपक हूडा ने उसी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर चौका जड़ा। दीपक बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेल रहे हैं।

18:10 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, IPL 2024 Live Score: आयूष बडोनी आउट

नांद्रे बर्गर ने अपने दूसरे ओवर में आयूष बडोनी को आउट किया। बडोनी ने मिड ऑफ पर गेंद को खेला लेकिन गेंद जोस बटलर के हाथों में गई। पांच गेंदों में आयूष केवल एक ही रन बना पाए।

17:59 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल बोल्ड

ट्रेंट बोल्ट ने लखनऊ के लिए डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिकक्ल को खाता भी खोलने का मौका नहीं दिया। पडिक्कल बैक फुट पर जाकर खेलने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए, गेंद स्टंप्स से टकरा गई।

17:47 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही ओवर में लगा झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही ओवर में झटका लगा। क्विंटन डिकॉक आउट हो गए। डिकॉक ने लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेला। नांद्रे बर्गर ने कैच लपका।

17:40 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, IPL 2024 Live Score: राजस्थान ने बनाए 193 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए। संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 82 रन बनाए। वहीं रियान पराग ने 43 रन की पारी खेली। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने दो , रवि बिश्नोई और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट लिया।

17:30 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Score: आखिरी ओवर में आए 14 रन

आखिरी ओवर में मोहसिन खान ने 14 रन लुटाए। ओवर की तीसरी गेंद पर ध्रुव जुरैल ने चौका जमाया वहीं पांचवीं गेंद पर सैमसन ने छक्का जमा दिया।

17:21 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024: संजू सैमसन का शानदार छ्क्का

18वें ओवर में यश ठाकुर ने 13 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद नो बॉल रही। इसके बाद सैमसन ने उस गेंद पर छक्का जमाया।

17:18 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, IPL 2024 Live Score: हेटमायर भी आउट

रवि बिश्नोई ने 17वें ओवर में शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा। तीसरी गेंद पर हेटमायर केएल राहुल को कैच दे बैठे। सात गेंदों में हेटमायर ने केवल 5 ही रन बनाए।

16:56 (IST) 24 Mar 2024
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: रियान पराग आउट

रियान पराग अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नवीन उल हक ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। पराग ने डीप स्क्वायर लेग पर गेंद को खेला और दीपक हूडा को कैच दे बैठे। 29 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से पराग ने 43 रन बनाए।

16:45 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, IPL 2024 Live Score: मोहसिन खान ने छोड़ा आसान कैच

रवि बिश्नोई 13वां डालने आए। ओवर की पहली गेंद पर सैमसन ने चौका जमाया। ओर की तीसरी गेंद पर मोहसिन खान ने रियान पराग का आसान कैच छोड़ दिया। बिश्नोई के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी।

16:38 (IST) 24 Mar 2024
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: राजस्थान के 100 रन पूरे

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर रियान पराग ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर सैमसन ने एक और छक्का लगाया। इसके साथ ही टीम के 100 रन पूरे हो गए।

16:25 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, IPL Live Score: संजू सैमसन के बैक टू बैक छक्के

नौवें ओवर में यश ठाकुर ने 21 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर रियान पराग ने मिड ऑन पर छक्का लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर सैमसन ने बैक टू बैक दो छक्के लगाए।

16:22 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, LIVE Score: पावरप्ले में राजस्थान ने बनाए 54 रन

पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स ने 54 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 16 और रियान पराग 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। सातवें ओवर में रवि बिश्नोई ने पांच रन दिए।

16:08 (IST) 24 Mar 2024
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: यशस्वी जायसवाल आउट

मोहसिन खान के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जमाया हालांकि अगली गेंद पर आउट हो गए। जायसवाल ने पुल करके गेंद को खेला और मिड ऑन पर क्रुणाल पंड्या को कैच दे बैठे। 12 गेंदों में जायसवाल ने 24 रन बनाए।

16:06 (IST) 24 Mar 2024
Lucknow vs Rajasthan: संजू सैमसन का तूफानी अंदाज

मोहसिन खान ने पांचवां ओवर डाला जहां उन्हें बाउंड्री खानी पड़ी। ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने चौका जमाया। तीसरी गेंद पर सैमने ने फिर पुल करके छक्का जड़ा।

16:00 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, LIVE Score: जोस बटलर आउट

दूसरे ओवर में नवीन उल हक ने जोस बटलर को आउट किया। बटलर ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और केएल राहुल ने कैच लपका। बटलर 9 गेंदों में 11 रन बनाए

15:43 (IST) 24 Mar 2024
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: मोहसिन खान ने पहले ओवर में दिए तीन रन

मोहसिन खान ने पहले ओवर में तीन रन दिए। स्पाइटर कैम के तार के कारण दो गेंद बाद ही मैच कुछ देर के लिए रुक गया।

15:35 (IST) 24 Mar 2024
LSG vs RR, LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक लेंगे। उनसे साथ जोस बटलर हैं। लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान पहला ओवर डालेंगे।

15:30 (IST) 24 Mar 2024
RR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर

15:23 (IST) 24 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल

15:13 (IST) 24 Mar 2024
RR vs LSG: राहुल भी करना चाहते थे बल्लेबाजी

केएल राहुल ने कहा, 'हम भी पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। मैं फील्ड पर वापस खुश हूं। क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और नवीन उल हक हमारे विदेशी खिलाड़ी होंगे।'