IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के युवा तूफानी ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2024 के पहले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने जिस तरह की इनिंग खेली उससे उन्होंने खूब प्रभावित किया। यशस्वी आईपीएल 2024 से पहले भी गजब की फॉर्म में थे, लेकिन पहले मैच में वह क्लिक नहीं कर पाए। यशस्वी ने लखनऊ के खिलाफ खेली अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाया और उन्होंने फॉफ डुप्लेसिस का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

डुप्लेसिस से आगे निकले यशस्वी जायसवाल

लखनऊ के खिलाफ यशस्वी ने राजस्थान के लिए जोस बटलर के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन बटलर ने इस मैच में निराश किया और वह 9 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी ने भी अपना विकेट गंवा दिया, लेकिन उन्होंने भी 12 गेंदों पर तेज 24 रन बनाए और इस पारी के दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और 3 चौके निकले।

इस एक छक्के की मदद से उन्होंने फॉफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया और वह अब इस लीग में 2022 से एक से छह ओवर के बीच सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। यशस्वी के नाम पर अब 23 छक्के हो गए हैं और उन्होंने 2022 से एक से 6 ओवर के बीच सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने कुल 22 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 26 छक्के के साथ रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि इतने ही छक्कों के साथ जोस बटलर उनके साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। 21 छक्कों के साथ ऋतुराज गायकवाड़ चौथे नंबर पर
हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (2022 से पहले 6 ओवर्स में)

26 – रोहित शर्मा
26 – जोस बटलर
23 – यशस्वी जयसवाल
22 – फाफ डुप्लेसिस
21- ऋतुराज गायकवाड़