इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 56वें मैच में यशस्वी जयसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस लीग का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया। इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम पर दर्ज था। इस मैच में यशस्वी ने मैदान पर आते ही अपने बल्ले से रन बरसाना शुरू कर दिया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
13 गेंदों पर यशस्वी ने पूरा किया अर्धशतक
यशस्वी जयसवाल ने केकेआर के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 7 चौके व 3 छक्के लगाए। इस लीग में इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम पर दर्ज था जिन्होंने 14-14 गेंदों पर ये कमाल किया था, लेकिन यशस्वी अब दोनों से आगे निकल गए हैं। टी20 क्रिकेट में वो युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए जिन्होंने 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीन टॉप के बल्लेबाज
13 गेंद – यशस्वी जायसवाल (आरआर) बनाम केकेआर, कोलकाता, 2022
14 गेंद – केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, मोहाली, 2018
14 गेंद – पैट कमिंस (केकेआर) बनाम एमआई, पुणे, 2022
आईपीएल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी जयसवाल
यशस्वी जयसवाल आईपीएल इतिहास में किसी पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पृथ्वी ने इससे पहले 2021 में पहले ओवर में 24 रन बनाए थे, लेकिन अब यशस्वी एक ओवर में 26 रन बनाकर उनके आगे निकल गए। केकेआर के खिलाफ यशस्वी ने नीतिश राणा के ओवर में ये कमाल किया।
आईपीएल इतिहास में एक पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
26 रन – 2023 में यशस्वी जायसवाल बनाम केकेआर
24 रन – 2021 में पृथ्वी शॉ बनाम केकेआर
21 रन – 2018 में सुनील नरेन बनाम आरआर
21 रन – 2009 में नमन ओझा बनाम आरआर
20 रन – 2014 में क्रिस गेल बनाम आरसीबी
केकेआर के खिलाफ शतक से चूके यशस्वी जयसवाल
केकेआर के खिलाफ यशस्वी जयसवाल शतक से चूक गए और उन्होंने 47 गेंदों पर 5 छक्के और 13 चौकों की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली। वहीं इस टीम के कप्तान संजू सैमसन ने भी अच्छी पारी खेली और 29 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिला दी।
Yashasvi Jaiswal FAQ’S
Yashasvi Jaiswal age- यशस्वी जयसवाल अभी 21 साल के हैं।
Yashasvi Jaiswal girlfriend- यशस्वी जयसवाल की अभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है, लेकिन वो इसकी तलाश में हैं।
IPL Teams 2023 | |
IPL 2023 Schedule | |
IPL Points Table | |
IPL Stats |