IPL RR Team 2024 Players List: राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की नीलामी में 14.5 करोड़ रुपए के पर्स के साथ उतरी। उसने इसमें से करीब आधी धनराशि यानी 7 करोड़ 40 लाख रुपए वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को खरीदने में लगाए। बाद में उसने अनकैप्ड खिलाड़ी और विदर्भ के शुभम दुबे को 5 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में उसने 14 करोड़ 30 लाख रुपए में कुल 5 खिलाड़ी खरीदे। नीलामी के बाद उसके पर्स में सिर्फ 20 लाख रुपए बचे थे। राजस्थान रॉयल्स ने अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड के टॉम कोहलर-कैडमोर को 40 लाख रुपए में खरीदा। उसने जम्मू-कश्मीर के स्पिनर आबिद मुश्ताक को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने नंद्रे बर्गर को 50 लाख रुपए में खरीदा।
शुभम दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में 7 मैच में 73.66 के औसत और 187.28 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए थे। शुभम दुबे का उच्चतम स्कोर नाबाद 58 रन था। शुभम दुबे ने विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) 2023 में 8 मैच की 6 पारियों में 31.80 के औसत 90.34 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 62 रन है।
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन बनी थी। इसके बाद से यह टीम दोबारा खिताब नहीं जीत पाई। बीते कुछ सीजन में टीम के प्रदर्शन में जरूर सुधार आया है। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम 2024 में यह कारनामा करने की कोशिश में है। रिटेंशन विंडो खत्म होने से पहले टीम ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। उन्होंने अपने बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया। पडिक्कल के बदले लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने।
IPL Auction 2023 Live Sold and Unsold Full Players List: Check Here
IPL RR Team 2024 Players List
खिलाड़ी | देश | रोल | बेस प्राइस | कितने में बिका |
रोवमैन पॉवेल | वेस्टइंडीज | बल्लेबाज | एक करोड़ रुपए | 7 करोड़ 40 लाख रुपए |
शुभम दुबे | भारत | मध्यक्रम के बल्लेबाज | 20 लाख रुपए | 5 करोड़ 80 लाख रुपए |
नंद्रे बर्गर | साउथ अफ्रीका | तेज गेंदबाज | 50 लाख रुपए | 50 लाख रुपए |
टॉम कोहलर-कैडमोर | इंग्लैंड | विकेटकीपर बल्लेबाज | 20 लाख रुपए | 40 लाख रुपए |
आबिद मुश्ताक | भारत (अनकैप्ड) | बॉलर/स्पिनर | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
यशस्वी जायसवाल | भारत | बल्लेबाज | – | 4.0 करोड़ रुपए |
शिमरोन हेटमायर | वेस्टइंडीज | बल्लेबाज | – | 8.5 करोड़ रुपए |
संजू सैमसन | भारत | विकेटकीपर बल्लेबाज | – | 14 करोड़ रुपए |
जोस बटलर | इंग्लैंड | विकेटकीपर बल्लेबाज | – | 10 करोड़ रुपए |
ध्रुव जुरेल | भारत | विकेटकीपर बल्लेबाज बल्लेबाज | – | 20 लाख रुपए |
नवदीप सैनी | भारत | गेंदबाज/ पेसर | – | 2.6 करोड़ रुपए |
युजवेंद्र चहल | भारत | गेंदबाज/ स्पिनर | – | 6.5 करोड़ रुपए |
ट्रेंट बोल्ट | न्यूजीलैंड | गेंदबाज/ पेसर | – | 8.0 करोड़ रुपए |
रियान पराग | भारत | बैटिंग ऑलराउंडर | – | 3.8 करोड़ रुपए |
रविचंद्रन अश्विन | भारत | बॉलिंग ऑलराउंडर | – | 5.0 करोड़ रुपए |
डोनोवन फरेरा | साउथ अफ्रीका | बल्लेबाज | – | 50 लाख रुपए |
कुनाल राठौड़ | भारत | बल्लेबाज | – | 20 लाख रुपए |
एडम जम्पा | ऑस्ट्रेलिया | गेंदबाज/ स्पिनर | – | 1.5 करोड़ रुपए |
संंदीप शर्मा | भारत | गेंदबाज/ पेसर | – | 50 लाख रुपए |
आवेश खान | भारत | गेंदबाज/ पेसर | – | 10 करोड़ रुपए |
IPL RR Team 2024 Released Players list
जो रूट
अब्दुल बासित
आकाश वशिष्ठ
कुलदीप यादव
ओबेद मैककॉय
मुरुगन अश्विन
केसी करिअप्पा
केएम आसिफ
ट्रेड में खरीदे गए खिलाड़ी: आवेश खान
ट्रेड में बेचे गए खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल
नीलामी के लिए पर्स में बची थी धनराशि: 14.5 करोड़ रुपए।