IPL RR Team 2020 Players List, Squad: आईपीएल के पहले ही सीजन यानी साल 2008 में खिताब जीतकर सनसनी मचाने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले कुछ सीजन खास नहीं रहे हैं। पिछले सीजन के दौरान भी टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले थे। कोलकाता में 19 दिसंबर 2019 को आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का सिलसिला खत्म हो गया।
नीलामी में कुल 338 में से 8 फ्रैंचाइजियों को 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि, सभी फ्रैंचाइजियों ने 1,40,30,00,000 रुपए खर्चकर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे। सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं, सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा। राजस्थान ने सबसे ज्यादा दांव रॉबिन उथप्पा और जयदेव उनादकट पर लगाया। उसने दोनों को 3-3 करोड़ रुपए में खरीदा।
IPL Auction 2020 LIVE Streaming Updates: यहां जानिए नीलामी से जुड़े लाइव अपडेट्स
नीलामी के बाद अब सभी की नजर टीमों की कंप्लीट लिस्ट पर है कि आखिर किस टीम ने किस खिलाड़ी पर दांव खेला और साथ ही कौन सी टीम किन चेहरों के साथ इस सीजन के खिताब पर कब्जा जमाने जा रही है। नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स के पास 29.90 करोड़ रुपये थे। वह 4 विदेशी समेत अधिकतम 11 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती थी। उसने ऐसा ही किया। उसने अपने पर्स में 14,75,00,000 रुपए बचा भी लिए।
IPL Auction 2020 LIVE Updates: यहां जानिए किस टीम ने किस पर लगाया दांव
राजस्थान ने इन खिलाड़ियों को दिया मौकाः
रॉबिन उथप्पा को 3 करोड़ रुपए में खरीदा। उथप्पा का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए थे। उथप्पा का भारतीयों में सबसे ज्यादा बेस प्राइस था।
जयदेव उनादकट को 3 करोड़ रुपए में खरीदा। उनादकट का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए ही था।
हाल ही में इतिहास रचने वाले यशस्वी जायसवाल को 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑलराउंडर यशस्वी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। यशस्वी लिस्ट ए में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं।
गेंदबाज कार्तिक त्यागी को 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा। कार्तिक का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
विकेटकीपर अनुज रावत को 80 लाख रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपए में खरीदा। आकाश सिंह को भी उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।
राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें खरीदा
खिलाड़ी | क्या रहेगा रोल | कितने में बिके |
रॉबिन उथप्पा | बल्लेबाज | 3,00,00,000 |
जयदेव उनादकट | गेंदबाज | 3,00,00,000 |
यशस्वी जायसवाल | ऑल-राउंडर | 2,40,00,000 |
कार्तिक त्यागी | गेंदबाज | 1,30,00,000 |
टाम करन | ऑल-राउंडर | 1,00,00,000 |
एंड्रयू टॉय | गेंदबाज | 1,00,00,000 |
अनुज रावत | विकेटकीपर | 80,00,000 |
डेविड मिलर | बल्लेबाज | 75,00,000 |
ओशाने थॉमस | गेंदबाज | 50,00,000 |
अनिरुद्ध अशोक जोशी | ऑल-राउंडर | 20,00,000 |
आकाश सिंह | गेंदबाज | 20,00,000 |