IPL 2022 DC vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 27वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 16 रनों से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाए। 190 रनों के टारगेट के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बना सकी।

दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने फिफ्टी जड़ा। टीम को पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर तेज शुरुआत दिलाई। 5वें ओवर में 50 रन पूरा हो गया और इसी ओवर में टीम को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। पावरप्ले में एक विकेट गिरा और 57 रन बने। 10 ओवर में 1 विकेट पर 79 रन बने। 12 वें ओवर में डेविड वॉर्नर अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। 14 वें ओवर में मिशेल मार्श रन आउट हुए। अगले ही ओवर में रोवमन पॉवेल पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में ललित यादव भी पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत 17वें ओवर में आउट हुए। 19 वें ओवर में शार्दुल ठाकुर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव 10-10 रन बनाकर नाबाद रहे।

बैंगलोर की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक ने अर्धशतक जड़ा। टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में टीम को पहला झटका लग गया। अनुज रावत को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में खलील अहमद ने फाफ डुप्लेसिस को आउट करके टीम को दूसरा झटका दिया। पावरप्ले में 40 रन बने और दो विकेट गिरे। सातवें ओवर में विराट कोहली रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

IPL 2022 RCB vs DC: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

बैंगलोर चौथा झटका 10वें ओवर में लगा। सुयश प्रभुदेसाई पवेलियन लौट गए। 12वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल अर्धशतक जमाकर पवेलियन लौट गए। दिनेश कार्तिक 66 और शाहबाज अहमद 32 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है। सरफराज खान की जगह मिशेल मार्श को मौका मिला। वहीं बैंगलोर की टीम में हर्षल पटेल की आकाशदीप की जगह वापसी हुई।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Delhi Capitals 
173/7 (20.0)

vs

Royal Challengers Bangalore  
189/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 27 )
Royal Challengers Bangalore beat Delhi Capitals by 16 runs

Live Updates

IPL 2022, DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16 रनों से हराया।

23:26 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर ने दिल्ली को 16 रनों से हराया

बैंगलोर ने दिल्ली को 16 रनों से हराया। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बनाए। अक्षर पटेल 10 और कुलदीप यादव 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

23:22 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली को जीत के लिए एक ओवर में 26 रनों की जरूरत

19 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 7 विकेट पर 164 रन। जीत के लिए एक ओवर में 26 रनों की जरूरत। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव क्रीज पर।

23:18 (IST) 16 Apr 2022
शार्दुल ठाकुर को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा

19 वें ओवर क पहले ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेज दिया। नए बल्लेबाज के तौर पर कुलदीप यादव आए हैं।

23:16 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली को जीत के लिए दो ओवर में 34 रनों की जरूरत

18 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 156 रन। जीत के लिए दो ओवर में 34 रनों की जरूरत। हर्षल पटेल के ओवर में 11 रन बने। शार्दुल ठाकुर 17 और अक्षर पटेल 3 रन बनाकर क्रीज पर।

23:07 (IST) 16 Apr 2022
ऋषभ पंत पवेलियन लौटे

विराट कोहली ने ऋषभ पंत का शानदार कैच लपका। मोहम्मद सिराज को विकेट मिला। पंत ने 34 रन बनाए। 16.3 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन।

23:04 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली को जीत के सिए 4 ओवर में 56 रनों की जरूरत

दिल्ली का स्कोर 16 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन। ऋषभ पंत 26 और शार्दुल ठाकुर 7 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के सिए 4 ओवर में 56 रनों की जरूरत।

22:57 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली के 5 विकेट गिरे

जोश हेजलवुड ने 15 वें ओवर की आखिरी गेंद पर ललित यादव को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 3 रन बनाए। टीम का स्करो 15 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन। जीत के लिए 5 ओवर में 75 रनों की जरूरत।

22:53 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली को लगा चौथा झटका

15 वें ओवर की पहली ही गेंद पर रोवमन पॉवेल जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेज दिया। नए बल्लेबाज के तौर पर ललित यादव आए हैं।

22:49 (IST) 16 Apr 2022

दिल्ली को लगा तीसरा झटका। मिशेल मार्श रन आउट हुए। उन्होंने 14 रन बनाए। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 112 रन। जीत के लिए 6 ओवर में 78 रनों की जरूरत।

22:45 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली के 100 रन

13 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 100 रन। जीत के 7 ओवर में 86 रनों की जरूरत। ऋषभ पंत 7 और मिशेल मार्श 13 रन बनाकर क्रीज पर।

22:36 (IST) 16 Apr 2022
डेविड वॉर्नर पवेलियन लौटे

स्विच हिट लगाने की कोशिश में डेविड वॉर्नर पवेलियन लौटे। उन्होंने 66 रन बनाए। दिल्ली का स्कोर 11.3 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन

22:32 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली को जीत के लिए 9 ओवर में 97 रन चाहिए

दिल्ली का स्कोर 11 ओवर में 1 विकेट पर 93 रन। ओवर में 14 रन बने। डेविड वॉर्नर 66 और मिशेल मार्श 9 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 9 ओवर में 97 रन चाहिए।

22:21 (IST) 16 Apr 2022
डेविड वॉर्नर का शानदार फॉर्म जारी

डेविड वॉर्नर का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। 9 ओवर में टीम का स्कोर 1 विकेट पर 75 रन।

22:19 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली का स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन

दिल्ली का स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन। ओवर में 8 रन बने। डेविड वॉर्नर 49 और मिशेल मार्श 3 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 12 ओवर में 120 रन चाहिए।

22:08 (IST) 16 Apr 2022
पावरप्ले समाप्त

पावरप्ले समाप्त। दिल्ली का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन। डेविड वॉर्नर 38 और मिशेल मार्श 1 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 14 ओवर में 133 रनों की दरकार।

22:01 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली के 50 रन पूरे और पहला विकेट गिरा

दिल्ली के 50 रन पूरे हो गए हैं पहला विकेट भी गिर गया है। टीम का स्कोर 4.4 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन। पृथ्वी शॉ को खलील अहमद ने 16 रन पर पवेलियन भेजा।

21:51 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली को डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत दिलाई

दिल्ली को डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत दिलाई है। 3 ओवर में टीम का स्कोर बैगर किसी विकेट के 30 रन। दोनों बल्लेबाज 15-15 रन बनाकर क्रीज पर।

21:42 (IST) 16 Apr 2022
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू। एक ओवर की समाप्ती के बाद बगैर किसी विकेट के 9 रन। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर। ग्लेन मैक्सवेल ने बैंगलोर के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।

21:23 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर ने दिल्ली को 190 रनों का टारगेट दिया

बैंगलोर ने दिल्ली को 190 रनों का टारगेट दिया। 20 ओवर की समाप्ती के बाद टीम ने 5 विकेट पर 190 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 66 और शाहबाज अहमद 32 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल ने भी अर्धशतक जड़ा।

21:09 (IST) 16 Apr 2022
मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में 28 रन बने

18 ओवर का खेल समाप्त। बैंगलौर का स्कोर 5 विकेट पर 160 रन। मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में 28 रन बने। दिनेश कार्तिक52 और शाहबाज अहमद 21 रन बनाकर क्रीज पर।

20:58 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 120 रन

16 ओवर का खेल समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 120 रन। मुस्तफिजुर के ओवर में 5 रन बने। शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक क्रीज पर।

20:48 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 102 रन

14 ओवर का खेल समाप्त बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 102 रन। शाहबाज अहमद 9 और दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर क्रीज पर।

20:34 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर की टीम संकट में

बैंगलोर की टीम संकट में। ग्लेन मैक्सवेल को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 11.2 ओवर में 5 विकेट पर 92 रन। मैक्सवेल ने 55 रनों की पारी खेली।

20:32 (IST) 16 Apr 2022
ग्लेन मैक्सवेल का अर्धशतक

ग्लेन मैक्सवेल का अर्धशतक। 11 ओवर में बैंगलोर का स्कोर 2 विकेट पर 91 रन। मैक्सवेल 55 और शाहबाज अहमद 4 रन बनाकर क्रीज पर।

20:23 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर को चौथा झटका लगा

बैंगलोर को चौथा झटका लगा। सुयश प्रभुदेसाई 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का स्कोर 9.3 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन।

20:19 (IST) 16 Apr 2022
मैक्सवेल ने कुलदीप के एक ही ओवर में 23 रन बनाए

9 ओवर का खेल समाप्त बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट पर रन। ग्लेन मैक्सवेल 46 और सुयाश प्रभुदेसाई 2 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव के ओवर में 23 रन बने।

20:04 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर को तीसरा झटका लगा

बैंगलोर को तीसरा झटका लगा। विराट कोहली रन आउट होकर पवेलियन हो गए हैं। उन्होंने 14 गेंदों पर 12 रन बनाए।

20:02 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर का स्कोर 2 विकेट पर 40 रन

पावरप्ले समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 2 विकेट पर 40 रन। विराट कोहली 12 और ग्लेन मैक्सवेल 19 रन बनाकर क्रीज पर।

19:48 (IST) 16 Apr 2022
फाफ डुप्लेसिस पवेलियन लौटे

बैंगलोर को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा। फाफ डुप्लेसिस को खलील अहमद ने आउट किया। उन्होंने 8 रन बनाए। 3 ओवर की समाप्ती के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 17 रन। ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली क्रीज पर।

19:43 (IST) 16 Apr 2022
बैंगलोर का स्कोर 1 विकेट पर 12 रन

दो ओवर का खेल समाप्त। बैंगलोर का स्कोर 1 विकेट पर 12 रन। शार्दुल ठाकुर के ओवर में 7 रन बने। डुप्लेसिस 8 और विराट कोहली 3 रन बनाकर क्रीज पर।

IPL 2022, DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मैच कोलकाता नाइटराइडर् (KKR) के खिलाफ खेला जहां उन्होंने 44 रन से मैच जीत हासिल की। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने उस मैच में दिल्ली के लिए क्रमशः 51 रन और 61 रन बनाए। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना आखिरी मैच चेन्नई सुपरकिंग् (CSK)स के खिलाफ खेला। इस मैच को वे 23 रन से हार गए। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक ने क्रमशः 41 रन और 34 रन बनाए। इन दोनों टीमों ने अब तक आईपीएल के इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ 27 मैच खेले हैं, जहां दिल्ली कैपिटल्स 10 मैच जीतने में सफल रही जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेष मैच जीते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वायड : ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बर, डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्टजे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी , ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भरत और टिम सीफर्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्क्वायड: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल।