IPL 2022 RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 49वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हरा दिया। हर्षल पटेल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 11 मैच में 12 अंक हो गए। वह आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई। चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैच में 6 अंक हैं। वह अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन ही बना पाई।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 28, डेवोन कॉनवे ने 56, अंबाती रायुडू ने 10, मोईन अली ने 34 और ड्वेन प्रिटोरियस ने 13 रन बनाए। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा समेत 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद और वानिंदु हसरंगा भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से दिनेश कार्तिक 17 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उनसे पहले आरसीबी की ओर विराट कोहली ने 30, फाफ डुप्लेसिस ने 38, महिपाल लोमरोर ने 27 गेंद में 42, रजत पाटीदार ने 15 गेंद में 21 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेश थीक्षना 27 गेंद में 3 विकेट लिए। मोईन अली ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए।
IPL 2022 RCB vs CSK: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
ड्वेन प्रिटोरियस के खाते में भी एक विकेट आया। दो बल्लेबाज (ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल) रन आउट हुए। बता दें कि इस मैच के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। चेन्नई की टीम में मिशेल सैंटनर की जगह मोईन अली आए। वहीं, इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बिना बदलाव के उतरी।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना।
Indian Premier League, 2022
Royal Challengers Bangalore
173/8 (20.0)
Chennai Super Kings
160/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 49 )
Royal Challengers Bangalore beat Chennai Super Kings by 13 runs
IPL 2022, RCB vs CSK Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): आरसीबी के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
हर्षल पटेल 20वां ओवर लेकर आए। उनकी ओवर की पहली गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, दूसरी गेंद पर विराट कोहली को अपना कैच थमा बैठे। प्रिटोरियस 8 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह महेश थीक्षना क्रीज पर आए। थीक्षना ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया और चौथी गेंद पर लेग बाई से चार रन बटोरे। हालांकि, आखिरी 2 गेंद में चेन्नई के खाते में सिर्फ एक रन आया। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 रन से मुकाबला अपना नाम कर लिया।
उन्नीस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 8 रन तो आए, लेकिन धोनी का विकेट भी गंवाया। उन्नीस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 7 विकेट पर 143 रन है। ड्वेन प्रिटोरियस के 6 गेंद में 7 रन हैं। सिमरजीत सिंह के 2 गेंद में 2 रन हैं। चेन्नई को जीत के लिए अब आखिरी ओवर में 31 रन की जरूरत है।
जोश हेजलवुड 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर डीप मिड विकेट पर एमएस धोनी को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। धोनी 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। धोनी की जगह सिमरजीत सिंह क्रीज पर आए हैं।
हर्षल पटेल 18वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली ने छक्का लगाया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह एक्स्ट्रा कवर पर मोहम्मद सिराज को अपना कैच थमा बैठे। मोईन अली 27 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली की जगह ड्वेन प्रिटोरियस क्रीज पर आए हैं। अठारहवें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 8 रन तो आए, लेकिन एक विकेट भी गंवाया। अठारह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 135 रन है। महेंद्र सिंह धोनी के 2 गेंद में 2 रन हैं। ड्वेन प्रिटोरियस के 3 गेंद में एक रन हैं। चेन्नई को जीत के लिए अब 12 गेंद में 39 रन की जरूरत है।
जोश हेजलवुड 17वां ओवर लेकर आए। सत्रहवें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ 5 रन आए। सत्रह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 127 रन है। मोईन अली के 25 गेंद में 28 रन हैं। महेंद्र सिंह धोनी के 1 गेंद में 1 रन हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 47 रन की जरूरत है।
चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां झटका 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। हर्षल पटेल ने रविंद्र जडेजा को मिड ऑफ पर विराट कोहली के हाथों कैच कराया। जडेजा 5 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा की महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। सोलहवें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ 4 रन बनाए और एक विकेट भी गंवाया। सोलह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 122 रन है। मोईन अली के 20 गेंद में 24 रन हैं।
वानिंदु हसरंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका दिया। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर डेवोन कॉनवे को शाहबाज अहमद के हाथों डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच कराया। कॉनवे की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। मोईन अली ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। पंद्रहवें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 9 रन तो आए, लेकिन उसने एक विकेट भी गंवाया। पंद्रह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 118 रन है। मोईन अली के 16 गेंद में 21 और जडेजा के 3 गेंद में 2 रन हैं। उसे जीत के लिए 5 ओवर में 56 रन बनाने हैं।
ग्लेन मैक्सवेल 10वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू को बोल्ड कर दिया। अंबाती रायुडू 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मोईन अली क्रीज पर आए। मैक्सवेल का इस मैच में यह दूसरा विकेट है।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 72 रन है। डेवोन कॉनवे के 22 गेंद में 34 और अंबाती रायुडू के 6 गेंद में 9 रन हैं। चेन्नई को जीत के लिए अभी 11 ओवर में 102 रन बनाने हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सातवां ओवर शाहबाज अहमद लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को स्थानापन्न प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया। गायकवाड़ 23 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रॉबिन उथप्पा क्रीज पर आए। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौटे। ग्लेन मैक्सवेल उन्हें भी पॉइंट पर स्थानापन्न प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया। उथप्पा 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए छठा ओवर वानिंदु हसरंगा लेकर लेकर आए। डेवोन कॉनवे ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया। छठे ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 14 रन आए। छठे ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 51 रन है। डेवोन कॉनवे के 15 गेंद में 24 रन हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 21 गेंद में 27 रन हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पांचवां ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर चौके लगाए। पांचवें ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 12 रन आए। पांचवें ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 37 रन है। डेवोन कॉनवे के 11 गेंद में 17 रन हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 19 गेंद में 20 रन हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए चौथा ओवर जोश हेजलवुड लेकर आए। चौथे ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ 3 रन आए। चौथे ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 25 रन है। डेवोन कॉनवे के 9 गेंद में 15 रन हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 10 गेंद में 15 रन हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए तीसरा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर डेवोन कॉनवे ने चौका लगाया। तीसरे ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 10 रन आए। तीसरे ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 22 रन है। डेवोन कॉनवे के 8 गेंद में 14 रन हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 8 गेंद में 10 रन हैं।
दूसरे छोर से जोश हेजलवुड ने ओवर द विकेट गेंदबाजी की शुरुआत की। दूसरे ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 3 रन आए। दूसरे ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। डेवोन कॉनवे के 6 गेंद में 9 रन हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 6 गेंद में 3 रन हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शाहबाज अहमद पहला ओवर लेकर आए। ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और चेन्नई सुपर किंग्स का खाता खोला। डेवोन कॉनवे ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। पहले ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 9 रन आए। पहले ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है। डेवोन कॉनवे के 4 गेंद में 8 रन हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 2 गेंद में एक रन हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों बल्लेबाजों ने अपने पिछले मैच में पहले विकेट के लिए 150 से अधिक रन की साझेदारी की थी।
आखिरी पांच ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 विकेट गंवाए, लेकिन उन्होंने 50 रन भी बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 174 रन का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। महेश थीक्षना ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने आरसीबी के बल्लेबाजों को बांधे रखा। अंत में फिर से दिनेश कार्तिक ने दिखाया कि वह अभी इस समय के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं। उनसे पहले महिपाल लोमरोर ने भी 27 गेंद में 42 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
ड्वेन प्रिटोरयस 18वां ओवर लेकर आए। लोमरोर ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। अठारहवें पंद्रहवें ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 18 रन आए। अठारह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 4 विकेट पर 155 रन है। दिनेश कार्तिक के 9 गेंद में 9 रन हैं। महिपाल लोमरोर के 26 गेंद में 42 रन हैं।
रजत पाटीदार की जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। महिपाल लोरमोर ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। सोलहवें ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 8 रन आए और एक विकेट भी गंवाया। सोलह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 4 विकेट पर 131 रन है। महिपाल लोमरोर के 20 गेंद में 26 रन हैं।
ड्वेन प्रिटोरियस 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग रजत पाटीदार को मुकेश चौधरी के हाथों कैच करा दिया। मुकेश चौधरी ने काफी आगे आकर और डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। प्रिटोरियस की यह स्लोअर बॉल ऑफ कटर, क्रॉस सीम, गुड लेंथ और चौथे स्टंप पर थी। रजत पाटीदार उसे स्लॉग करने गए, लेकिन धीमी गति के कारण चकमा खाए और गेंद हवा में टंग गई। रजत 15 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।
महेश थीक्षना 15वां ओवर लेकर आए। रजत पाटीदार ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। लोमरोर ने उनकी आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। पंद्रहवें ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 13 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट पर 123 रन है। रजत पाटीदार के 14 गेंद में 21 और महिपाल लोमरोर के 18 गेंद में 21 रन हैं।
मोईन अली 12वां ओवर लेकर आए। रजत पाटीदार ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। बारहवें ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 11 रन आए। बारह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट पर 95 रन है। रजत पाटीदार के 6 गेंद में 9 और महिपाल लोरमोर के 8 गेंद में 6 रन हैं।
मोईन अली का कहर जारी है। उन्होंने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को बोल्ड किया। कोहली 33 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रजत पाटीदार क्रीज पर आए। मोईन अली की यह क्लासिक ऑफ स्पिन बॉल थी। चौथे स्टंप और गुड लेंथ पर पड़कर तेजी से अंदर आई और विराट कोहली का मिडिल स्टंप उड़ा ले गई। मोईन ने शानदार वापसी की है। मोईन इससे पहले टेस्ट में भी इसी तरह कोहली को आउट कर चुके हैं।
रविंद्र जडेजा 9वां ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती 5 गेंद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 रन बटोर लिए थे, लेकिन आखिरी गेंद पर हां-ना और तालमेल की कमी के कारण मैक्सवेल रन आउट हो गए। मैक्सवेल दूर दूर तक क्रीज के पास नहीं थे। कोहली ने जडेजा की लेंथ बॉल को एकदम हल्के हाथों से कवर की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़ गए। मैक्सवेल सोच विचार कर रहे थे। उथप्पा ने तेजी से गेंद को लपका और धोनी के पास थ्रो किया। धोनी ने कोई गलती नहीं की।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। मोईन अली ने फाफ डुप्लेसिस को डीप मिडविकेट पर रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस 22 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए। मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में सिर्फ 4 रन आए और एक विकेट भी गंवाया। आठ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 66 रन है। कोहली के 24 गेंद में 24 और मैक्सवेल के 2 गेंद में 2 रन हैं।
महेश थीक्षना छठा ओवर लेकर आए। विराट कोहली ने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक फाफ डुप्लेसिस को दी। उन्होंने आखिर गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 6 रन आए। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 57 रन है। कोहली के 19 गेंद में 20 और फाफ के 17 गेंद में 35 रन हैं।
मुकेश चौधरी पांचवां ओवर लेकर आए। फाफ डुप्लेसिस ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर भी चौका लगाया। चौथी और पांचवीं गेंद पर दौड़कर 2-2 रन लिए। उन्होंने आखिर गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 18 रन आए। पांच ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 51 रन है। कोहली के 16 गेंद में 17 और फाफ के 14 गेंद में 32 रन हैं।
सिमरजीत सिंह चौथा ओवर लेकर आए। फाफ डुप्लेसिस ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर 3 रन लेकर स्ट्राइक कोहली को दी। कोहली ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 13 रन आए। चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 20 रन है। कोहली के 16 गेंद में 17 और फाफ के 8 गेंद में 14 रन हैं।
तीसरा ओवर मुकेश चौधरी लेकर आए। फाफ डुप्लेसिस ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 6 रन आए। तीसरे ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 20 रन है। कोहली के 13 गेंद में 11 और फाफ के 5 गेंद में 7 रन हैं।
IPL 2022, RCB vs CSK Live Score:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं। दोनों अर्धशतक उन्होंने अपने पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लगाए हैं। ऋतुराज का यह घरेलू मैदान भी है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 7 मैच मुंबई (नवी मुंबई, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम) में खेले। उसमें उन्होंने सिर्फ 65 रन बनाए। रविंद्र जडेजा आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह अब तक 29 मैच में 26 विकेट ले चुके हैं। पुणे में आखिरी बार दोनों टीमें आईपीएल 2018 में भिड़ी थीं। उस मैच में रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए थे। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे।