Rohit Sharma in 2022: स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को साल 2021 के अंत में लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में टीम इंडिया (Team India) की कमान मिल गई थी। साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे (India Tour of South Africa) के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) का कप्तान बना दिया गया। हिटमैन के लिए यह साल न तो कप्तान के तौर पर अच्छा रहा न ही बल्लेबाज के तौर पर। साल 2012 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि वह एक साल में शतक नहीं लगा पाए। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी वह कमाल नहीं दिखा पाए। दुर्भाग्य से वह विदेश में टेस्ट नहीं खेल पाए।
साल 2022 में रोहित शर्मा का बल्लेबाजी प्रदर्शन (Rohit Sharma in Year 2022)
साल 2022 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 39 मैच खेले और 27.63 की औसत से 995 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए। नाबाद 76 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। साल 2021 में उन्होंने 25 मैच में 43.03 की औसत से 1420 रन बनाए थे। इस दौरान 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े थे।
साल 2022 में 7 में से सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेल पाए रोहित शर्मा (Rohit Sharma played only 2 out of 7 Test matches in the year 2022)
साल 2022 में टीम इंडिया कुल 7 टेस्ट मैच खेली। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इनमें से केवल 2 में ही खेल पाए। विदेश में टीम इंडिया 5 टेस्ट खेली। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इनमें से एक भी नहीं खेल पाए। जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया (India Tour of South Africa) 2 टेस्ट खेली थी। हिटमैन चोटिल होने के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज (IND vs SL Test Series) वह खेले। इंग्लैंड के खिलाफ स्थगित टेस्ट मैच (India tour of England) में वह कोरोना से संक्रमित होने के कारण नहीं खेल पाए। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (India Tour of Bangladesh) से चोटिल होने के कारण बाहर हो गए।
साल 2022 में वनडे और टी20 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन (Rohit Sharma’s performance in ODIs and T20s in the year 2022)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वनडे में साल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया। 8 मैचों में 41.50 की औसत से 249 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े। नाबाद 76 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। टी20 में हिटमैन ने 29 मैच में 24.29 की औसत से 656 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 134.42 का रहा।
कप्तान के तौर पर अच्छा नहीं रहा रोहित शर्मा के लिए साल 2022 (Rohit Sharma as captain in 2022)
आईपीएल 2022 (IPL 2022) हो या इंटरनेशनल क्रिकेट बतौर कप्तान रोहित शर्मा के साल 2022 अच्छा नहीं रहा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) 5 बार खिताब जीती है। वह आईपीएल की सबसे सफल टीम है,लेकिन साल 2022 में वह आखिरी स्थान पर रही। इसी तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में बायलेट्रल सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन एशिया कप (Asia Cup) और टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में टीम ने काफी साधारण प्रदर्शन किया। साल 2023 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के सामने वनडे विश्व कप की चुनौती होगी। भारत में ही इसका आयोजन होना है।