मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 निराशाजनकर रहा था। इसके बाद 2025 में भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें रविवार को जाकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज हुई। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने की मांग की। यह मांग एक फैन ने टीम की मालकिन नीता अंबानी से भी की जिसका वीडियो काफी वायरल हो गया।
नीता अंबानी से की रोहित को कप्तान बनाने की गुजारिश
नीता अंबानी हाल ही में शिरडी के साई बाबा मंदिर गई थी। वह दर्शन करके लौट रही थी तो वहां एक क्रिकेट फैन भी मौजूद था। नीता अंबानी के आते ही सुरक्षा कर्मियों ने उस शख्स को पीछे किया लेकिन फैन की आवाज को नहीं रोक पाया। फैन ने दूर से ही चिल्लाते हुए कहा, ‘मैडम प्लीज रोहित को कैप्टन करो (बनाओ)।’ फैन ने दो बार यब बात कही ताकी नीता अंबानी इसे सुन ले।
नीता अंबानी ने दिया यह रिएक्शन
नीता अंबानी पीछे मुड़ी और जवाब देते हुए कहा, ‘बाबा जी की मर्जी है।’ इतना कहकर वह आगे बढ़ गई। वहीं फैन भी कुछ समय बाद आगे निकल गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस ही नहीं आईपीएल के भी सबसे कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी टीम को पांच बार खिताब जिताया है। हालांकि पिछले सीजन की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और एक बार फिर मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया। पंड्या के शामिल होने के कुछ समय बाद ही उन्हें नया कप्तान भी घोषित कर दिया गया। इससे रोहित शर्मा के फैंस काफी आहत हुए थे।
हार्दिक पंड्या ने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की लेकिन 2022 में वह नई टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान बन गए। जब 2024 में वह पहली बार मुंबई के कप्तान के तौर पर उतरे को उन्हें फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। हर मैदान पर उनके लिए हूटिंग हुई थी। हालांकि मुंबई इंडियंस ने अपने फैसले को नहीं बदला।