भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 के शुरुआती मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी की। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट की तरह रोचक पंत की लव लाइफ भी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद ही अपने रिलेशनशिप के बारे में फैंस को बताया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बर्फीली वादियों में ईशा नेगी से प्यार का इजहार किया था।
ऋषभ उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ईशा नेगी भी वहीं की रहने वाली हैं। ईशा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में पढ़ाई की है। ईशा ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश में ऑनर्स किया है। ईशा दिखने में बेहद ग्लैमरस हैं। पंत की गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया का क्वीन कहा जाता है। वे इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनके एक लाख 70 हजार से फॉलोअर हैं।
ईशा इंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकॉर डिजाइनर हैं। फैशन के साथ-साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रुचि है। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को देखकर उनका अंदाज किसी मॉडल से कम नहीं लगता है। हर तस्वीर में ईशा की अदाएं देखने लायक हैं। ईशा से पहले पंत का नाम मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ा था।
2019 में पंत और उर्वशी को जुहू के एस्टेला होटल में लेट नाइट डिनर डेट पर जाते हुए देखा था। इस बाद मीडिया में दोनों के डेट करने की खबरें चलने लगी थीं। उस दौरान यह कहा जाने लगा था उर्वशी भारतीय क्रिकेटर से बात करना चाहती थीं, लेकिन पंत ने उनका फोन नहीं उठाया था। बाद में उर्वशी ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। दरअसल, पंत उस दौरान अपने करियर को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने उर्वशी के फोन पर ध्यान नहीं दिया। बाद में पंत को ईशा मिल गईं।